UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand: उत्तराखंड शिक्षा विभाग में वीपी सिमल्टी बने माध्यमिक और केएस रावत प्रारंभिक शिक्षा निदेशक…
1 min read
Uttarakhand Education Director Reshuffle : उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा उलटफेर , वीपी सिमल्टी माध्यमिक और केएस रावत बने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक
Uttarakhand Education Department Reshuffle: VP Simalti Appointed Secondary Education Director, KS Rawat Elementary Education Charge : उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर नैनीताल से सामने आ रही है, जहां पर सचिव विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के पद पर तैनात विनोद प्रसाद सिमल्टी को माध्यमिक शिक्षा एवं कुंवर सिंह रावत को प्रारंभिक शिक्षा का नया निदेशक बनाया गया है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand monsoon 2026: 10 दिन देरी से उत्तराखंड पहुंचा मानसून 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट
बता दें बीते मंगलवार को डॉक्टर मुकुल कुमार सती के रिटायर्ड होने के बाद माध्यमिक शिक्षा एवं प्रारंभिक शिक्षा के दोनों पद रिक्त हो गए थे। इसके बाद शासन ने विनोद प्रसाद सिमल्टी समेत पांच अधिकारियों के तबादले किए। इन तबादलों के तहत सिमल्टी को माध्यमिक शिक्षा निदेशक के अलावा अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा भी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कुंवर सिंह रावत प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ अपर निदेशक महानिदेशालय और अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा का कार्य भी देखते रहेंगे।
शिक्षा विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस ( Uttarakhand Department of Education)
बताते चलें मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून विनोद कुमार ढौंडियाल का तबादला कर उन्हें सचिव विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के पद पर तैनात किया गया है, उनके स्थान पर मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून गोविंदराम जायसवाल को बनाया गया है। जबकि इससे पहले जायसवाल नैनीताल के प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी का कार्य देख रहे थे। वहीं रणजीत सिंह नेगी को प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब वह जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा नैनीताल का अतिरिक्त कार्य भी देखेंगे। बताते चलें ये सभी तबादला आदेश शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने जारी किया है।
यह भी पढ़े :Almora news today: BJP विधायक का कथित आडियो वायरल UKD नेता को धमकी देने का आरोप
मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहीं बड़ी बात ( Uttarakhand news today)
शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि अनुभवी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने से शिक्षा विभाग के प्रशासनिक कार्यों में और अधिक तेजी आएगी जिससे प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी।
