Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand monsoon 2026: 10 दिन देरी से उत्तराखंड पहुंचा मानसून 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट
UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम
Uttarakhand monsoon 2026: 10 दिन देरी से उत्तराखंड पहुंचा मानसून 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट
By
1 min read
Uttarakhand Monsoon 2026: Monsoon arrives Uttarakhand on 30 june heavy rain alert issued uttarakhand mausam update uttarakhand barish today uttarakhand news today: उत्तराखंड में मानसून की धमाकेदार एंट्री, अगले चार दिन भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट; मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Uttarakhand Monsoon 2026: Monsoon arrives Uttarakhand on 30 june heavy rain alert issued mausam update barish today: लंबे इंतजार के बाद बीते मंगलवार 30 जून को आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। इस बार मानसून सामान्य समय से करीब 10 दिन की देरी से राज्य पहुंचा, लेकिन अब इसकी शुरुआत के साथ ही पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का सिलसिला तेज हो गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और भूस्खलन की आशंका जताते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने भी सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
10 दिन की देरी के बाद पहुंचा मानसून (uttarakhand Southwest Monsoon 2026)
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 30 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से आगे बढ़ते हुए उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों तक पहुंच गया। मानसून की उत्तरी सीमा सूरत, इंदौर, सागर, सीधी, आजमगढ़, अयोध्या, बरेली, देहरादून और मनाही क्षेत्र से होकर गुजर रही है। आमतौर पर उत्तराखंड में मानसून 20 जून के आसपास प्रवेश करता है, लेकिन इस वर्ष इसकी गति धीमी रहने के कारण आगमन में लगभग 10 दिन की देरी हुई। अब मानसून सक्रिय होने के साथ प्रदेशभर में वर्षा की गतिविधियां लगातार बढ़ने लगी हैं।
अगले दो-तीन दिन और तेज होगा मानसून (uttarakhand Weather Forecast)
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूरे उत्तराखंड के साथ उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य राज्यों में भी पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। इसके अलावा 2 जुलाई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है। लगातार सक्रिय मौसम प्रणाली के चलते कई पर्वतीय क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा, भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी स्थितियां बन सकती हैं।
इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी (uttarakhand rain Orange Alert)
बात आज बुधवार 1 जुलाई की करें तो मौसम विभाग ने देहरादून और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।वहीं टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की आशंका के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा सभी पर्वतीय जिलों में गर्जन, आकाशीय बिजली, अत्यंत तीव्र वर्षा और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। हरिद्वार जिले में भी बिजली चमकने और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट रहेगा।
इसके अतिरिक्त 2 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में फिर से भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश, गर्जन और बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी। जबकि 3 एवं 4 जुलाई को नैनीताल, देहरादून और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के लगभग सभी जिलों में गर्जन के साथ तेज वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
भूस्खलन और अचानक बाढ़ का बढ़ा खतरा (uttarakhand Heavy Rain Alert)
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार होने वाली बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और मलबा आने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। नदियों, गदेरों और बरसाती नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना है, जिससे अचानक बाढ़ जैसी परिस्थितियां भी बन सकती हैं। कई स्थानों पर सड़कें बंद होने और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी व्यक्त की गई है।
प्रशासन हाई अलर्ट पर, लोगों से सतर्क रहने की अपील (uttarakhand monsoon 2026 Disaster Advisory)
देहरादून सहित कई जिलों में जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर लगातार नजर रखने की अपील की है। सभी विभागों को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।
मौसम विभाग की महत्वपूर्ण एडवाइजरी (uttarakhand monsoon session news Safety Advisory)
मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों के लिए कई जरूरी सलाह जारी की हैं—
- भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें।
चारधाम यात्रा और अन्य पर्यटन यात्राएं केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही करें। - लगातार बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों और खड़ी ढलानों पर अतिरिक्त सावधानी रखें।
- नदी, नालों, गदेरों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।
- अचानक बाढ़ या अत्यधिक वर्षा की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।
- सक्रिय भूस्खलन वाले क्षेत्रों को पार करने का प्रयास न करें।
- जलभराव वाले इलाकों में पैदल या वाहन लेकर प्रवेश करने से बचें।
- उफनती नदियों और बरसाती नालों में तैराकी या नौकायन बिल्कुल न करें।
- खराब मौसम में वाहन चालक केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।
- बांध, बैराज और जल विद्युत परियोजना प्रबंधन आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करें।
- पर्वतारोहण और ट्रैकिंग अभियान फिलहाल स्थगित रखें।
- सैन्य एवं अर्धसैनिक प्रतिष्ठान संभावित भूस्खलन और बाढ़ को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतें।
- भारी बारिश के दौरान भवन, पुल, सुरंग और अन्य निर्माण कार्य अस्थायी रूप से रोक दिए जाएं।
- किसान खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
- मौसम विभाग और जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रत्येक चेतावनी और दिशा-निर्देश का नियमित पालन करें
प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होने की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में अगले कुछ दिन मौसम की दृष्टि से बेहद संवेदनशील रहने वाले हैं। प्रशासन और मौसम विभाग दोनों ने लोगों से लापरवाही न बरतने तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather: उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट मानसून की एंट्री….
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Haldwani News Today: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा दम घुटने से मां और 2 बेटों की गई जिंदगी
1 min read Haldwani News Today: gaulapar okhalkanda Bisht family mother and two sons died due to suffocation uttarakhand breaking…
Read More
UKSSSC accountant bharti 2026: उत्तराखण्ड 379 पदों पर निकली बंपर भर्ती
1 min read Uttarakhand govt Job 2026 UKSSSC bharti 2026 uttarakhand govt vacancy 2026 new bharti: लेखाकार और सहायक लेखाकार…
Read More
Uttarakhand patwari result physical: उत्तराखण्ड पटवारी भर्ती रिजल्ट फिजिकल की तिथि घोषित
1 min read UKSSSC Patwari- Lekhpal Exam uttarakhand patwari result 2026 uttarakhand govt job: पटवारी-लेखपाल भर्ती में बड़ा अपडेट, 6…
Read More
Pithoragarh landslide today: पिथौरागढ़ में भारी भूस्खलन भरभराकर गिरा पूरा पहाड़
1 min read Pithoragarh News Today Pithoragarh landslide news today Pithoragarh landslide news: चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क पर…
Read More
Dehradun: देहरादून स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्य नाबालिग छात्र के यौन शोषण आरोप में गिरफ्तार
1 min read |Dehradun Crime News Today, POCSO Act, School Principal Arrest, Child Abuse Case| देहरादून में निजी स्कूल के…
Read More
Haridwar: हरकी पैड़ी में कपड़े बदल रही महिलाओं को देख रहा था व्यक्ति, हंगामे के बाद भाग निकला
1 min read |Haridwar News, Har Ki Pauri, Women Privacy, Haridwar Crime, Uttarakhand News|हरिद्वार में महिलाओं की निजता से खिलवाड़…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
