Connect with us
Delhi Pantnagar Flight Schedule.jpg

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: 27 मार्च से दिल्ली पंतनगर के बीच नॉन स्टॉप फ्लाइट शुरू देखिए पूरा शेड्यूल

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड: 27 मार्च से दिल्ली पंतनगर के बीच नॉन स्टॉप फ्लाइट शुरू देखिए पूरा शेड्यूल

1 min read

Delhi Pantnagar Flight Schedule: इंडिगो की पंतनगर के लिए नॉन स्टॉप फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को होगी सहूलियत

दिल्ली से पंतनगर-देहरादून का सफर अब काफी आसान होने वाला है क्योंकि 27 मार्च से पंतनगर के लिए इंडिगो अपनी हवाई सेवाएं देने जा रहा है। बता दें कि इससे पहले एयर एयरलाइंस भी पंतनगर के लिए अपनी सेवाएं दे रहा है।एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा का कहना है कि आगामी 27 मार्च से दिल्ली से वाया पंतनगर होकर देहरादून आने वाली और देहरादून से वाया पंतनगर होकर दिल्ली जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की सेवा शुरू होने जा रही है । इंडिगो एयरलाइंस का यह है 7-8 सीटर एटीआर विमान होगा।(Delhi Pantnagar Flight Schedule)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: दिल्ली से पंतनगर के बीच अब रोजाना मिलेगी नॉनस्टॉप फ्लाइट, वो भी ट्रेन के किराए पर

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से पंतनगर के लिए इंडिगो की पहली फ्लाइट दोपहर 12:45 पर उड़ान भरेगी तथा 1:45 पर पंतनगर पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 2:10 पर यह फ्लाइट पंतनगर से देहरादून के लिए उड़ान भरकर दोपहर 3:00 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। फिर जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 3:20 मिनट पंतनगर के लिए उड़ान भरेगी तथा 4:05 पर पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी। 20 मिनट पंतनगर एयरपोर्ट पर रुकने के बाद इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी तथा 5:35 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़ें- देहरादून- हल्द्वानी – पंतनगर- पिथौरागढ़ हेली सेवा की चल रही है एडवांस बुकिंग ,जानिए किराया सूची

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top