UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Uttarakhand gas cylinder news: गैस की कालाबाजारी शुरू, 1400 में मिल रहा घरेलू सिलेंडर
1 min read
Uttarakhand gas cylinder news : बुकिंग में परेशानी के बाद शुरू हुई सिलेंडर की कालाबाजारी..
Uttarakhand gas cylinder news: Gas black marketing begins, domestic cylinders available for Rs 1,400 breaking live update : उत्तराखंड समेत देशभर में एक ओर जहां व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति ठप हो गई है ,वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग में भी परेशानी आ रही है। विशेषकर नौकरी पेशा वाले लोग ज्यादा प्रभावित है जिससे जमाखोर इनकी मजबूरी का फायदा उठाकर कालाबाजारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand LPG cylinder news: उत्तराखण्ड में पर्याप्त घरेलू गैस, रोज आ रहे 74 हजार नए सिलेंडर
बता दें नैनीताल जिले के हल्द्वानी में ऊंचापुल के भगवानपुर निवासी एक राजकीय शिक्षक ने बताया कि उनके घर मे गैस खत्म हो गई थी और उन्हें बार-बार बुकिंग करने के बाद भी गैस नहीं मिल रही थी। इसके बाद उन्हें ₹1400 में 14 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर मिला जबकि रामनगर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। ढिकुलि के एक रिसॉर्ट संचालक के स्टाफ ने व्यावसायिक सिलेंडर के लिए रोजाना गैस पहुंचाने वाले एक व्यक्ति को फोन किया। इस दौरान गैस पहुंचाने वाले व्यक्ति ने बताया कि 2800 रुपए के हिसाब से ही अब व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध हो पाएगा। रिसोर्ट संचालक ने कहा कि कालाबाजारी की जा रही है और यह मामला इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक तक पहुंच गया है।
