Connect with us
Uttarakhand LPG cylinder news: Sufficient domestic gas, 74 thousand new cylinders arriving daily latest update today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand LPG cylinder news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand LPG cylinder news: उत्तराखण्ड में पर्याप्त घरेलू गैस, रोज आ रहे 74 हजार नए सिलेंडर

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand LPG cylinder news: उत्तराखण्ड में पर्याप्त घरेलू गैस, रोज आ रहे 74 हजार नए सिलेंडर

1 min read

Uttarakhand LPG cylinder news  : घबराने की जरूरत नहीं उत्तराखंड में 2 दिन का बैक लॉग, रोज आ रहे 74,000 नए सिलेंडर..

Uttarakhand LPG cylinder news: Sufficient domestic gas, 74 thousand new cylinders arriving daily latest update today : ईरान इजरायल के हालात इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहे है, जिसका असर भारत के अधिकांश हिस्सों में पडता हुआ दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं बल्कि उत्तराखंड समेत देशभर में एलपीजी सिलेंडर को लेकर मारामारी शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही उत्तराखंड में गैस सिलेंडर आपूर्ति को लेकर लोगों में भारी बेचैनी भी देखने को मिल सकती है जो सुबह से ही लाइन लगाकर गैस लेने के गैस एजेंसियों के आगे खड़े हैं।

यह भी पढ़े :LPG gas cylinder news: गांव में 45 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर, सरकार बोली न करें अफरातफरी

बता दें उत्तराखंड के कई स्थानों पर उपभोक्ता पहले से भरा सिलेंडर होने के बावजूद दोबारा गैस बुक कराने के लिए एजेंसी पर लाइन लगा रहे है। जबकि राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है जिसके लिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उत्तराखंड आपातकालीन परिचालन केंद्र ने स्थिति पर नजर रखने के लिए अधिकारियों और विशेषज्ञों की तैनाती की है। प्रदेश में तेल कंपनियों की ओर से गैस एजेंसियों को पूर्व की तरह प्रतिदिन औसतन 74 हजार एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। सामान्य दिनों में जहां रोजाना लगभग 65 से 69 हजार सिलेंडरों का वितरण होता था वहीं वर्तमान में पैनिक से मांग का आंकड़ा करीब 74 से 75 हजार सिलिंडर पर पहुंच गया है। विभाग का कहना है कि प्रदेश में अभी भी दो दिनों का बैकलॉग स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई लगातार जारी है।

33 लाख घरेलू और 53000 व्यावसायिक कनेक्शन

प्रदेश में करीब 33 लाख घरेलू एलपीजी और 53000 व्यावसायिक कनेक्शन है ,खाद्य आपूर्ति अधिकारियों के अनुसार पर्याप्त आपूर्ति के बावजूद अफवाह के कारण कई लोग जरूरत से पहले पैनिक होकर सिलेंडर भरवा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि देहरादून स्थित उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और विशेषज्ञों की तैनाती की जाए।

घबराहट की आवश्यकता नहीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर्याप्त है ,इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वह सामान्य जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर बुक करें और अतिरिक्त बुकिंग से बचे ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top