उत्तराखण्ड चमोली
Gaucher Mela Chamoli: चमोली: गौचर मेले में महिला कांस्टेबल ने मां को मिलाया बच्चे से
1 min read
Gaucher Mela chamoli News :गौचर मेला में बेटी भटक गई तो महिला कांस्टेबल ने ढूंढ कर मां से मिलाया
Gaucher Mela chamoli News: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दिल खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहां पर उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर मित्र पुलिस का नाम सार्थक सिद्ध किया है। जी हां चमोली जिले में गौचर मेला चल रहा था इसी बीच 5 वर्षीय राधा अचानक से भीड़ में खो गई। मां अपनी बेटी के लिए इधर-उधर भटक रही थी तो वहीं बेटी भी मां की एक झलक पाने को तरस रही थी।
आपको बता दें कि गौचर मेला, एक ऐसा स्थल जहाँ हर वर्ष हजारों की संख्या में लोग सांस्कृतिक उत्सवों में भाग लेने आते हैं, बीते 14 नवंबर को इसी मेले में देवराडा थराली निवासी कोमल भी अपनी 5 वर्षीय बेटी राधा के साथ आई हुई थी। मेले के दौरान अचानक से बेटी से मां का हाथ छूटा और वह भीड़ में खो गई थी। राधा के खो जाने के बाद उसकी मां कोमल ने उसे ढूंढने की बहुत कोशिश की। कोमल बेटी को ढूंढते ढूंढते इतनी परेशान हो गई कि उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े साथ ही दिमाग में हजारों सवाल घूमने लगे। सबसे चौंकाने वाली बात तो यह रही की मेले में आए लोगों में से कोई भी उसकी मदद करने को तैयार नहीं था, जिससे कोमल की चिंता बढ़ती जा रही थी। अंत में कोमल ने खोया पाया केन्द्र में घटना की सूचना दी। जिस पर खोया पाया केंद्र में तैनात पुलिस आरक्षी प्रीति ने इस घटना को गंभीरता से लिया। प्रीति ने राधा की खोजबीन शुरू कर दी और उसकी पहचान के लिए मेले के चारों ओर पूछताछ करना प्रारंभ किया।
यह भी पढ़िए: रुद्रपुर में हनी ट्रैप में फंसे सरकारी शिक्षक गंवा दिए 3 लाख
प्रीति ने राधा का विवरण नोट किया और मेले में मौजूद सभी लोगों को सूचित किया। उसके द्वारा किए गए प्रयासों का फल तब मिला जब कुछ ही घंटों में राधा को पास के एक खाद्य स्टॉल के पास पाया गया। राधा के चेहरे पर अपनी मां से बिछड़ने का दुःख साफ झलक रहा था ऐसा लग रहा था वह बस अपनी मां की एक झलक देखना चाहती है। जब प्रीति राधा को लेकर कोमल के पास पहुँची, तो ऐसा भावुक दृश्य हो गया की कोमल के साथ साथ आसपास के लोग भी बेहद भावुक हो गए। राधा ने अपनी मां को कसकर गले से लगाया और दोनों के आँसू खुशी से भर गए। कोमल ने खोया पाया केन्द्र की सभी टीम का विशेष रूप से प्रीति का दिल से धन्यवाद अदा किया।
