Connect with us
उत्तराखण्ड की बेटी अनुष्का नेगी लड़ रही जिंदगी की जंग, आम जनता से लगाई मदद की गुहार

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड की बेटी अनुष्का नेगी लड़ रही जिंदगी की जंग, आम जनता से लगाई मदद की गुहार

उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग

उत्तराखण्ड की बेटी अनुष्का नेगी लड़ रही जिंदगी की जंग, आम जनता से लगाई मदद की गुहार

1 min read

उत्तराखण्ड की बेटी अनुष्का नेगी लड़ रही जिंदगी की जंग, आम जनता से लगाई मदद की गुहारउत्तराखण्ड की बेटी अनुष्का नेगी के जहाँ अभी खेलने कूदने के दिन थे , वही किस्मत की ऐसी मार पड़ी की यह बेटी आज अपनी जिंदगी की जंग लड़ रही है। जनपद रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक उर्खोली गाँव की 12 वर्षिय अनुष्का नेगी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गयी है। घर की आर्थिक स्थति भी ऐसी नहीं की पूरा इलाज का खर्च उठा सके। बेटी के दुखो का पहाड़ यही समाप्त नहीं होता है , पिछले साल ही लड़की की माँ का भी दिल का आपरेशन कोरोनेशन में हो चुका है। सोशल मीडिया के माध्यम से अब आम जनता से मदद की दरकार लगी जा रही है।




बता दे की 31 दिसंबर को जहाँ पूरी दुनिया नए वर्ष के आगाज का इंतजार कर रहा थी ,और नए साल का जश्न मना रही थी, वही पहाड़ की इस बेटी के घर में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। दरअसल 31 दिसंबर को ही अनुष्का हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। जिसमे उसका शरीर बुरी तरह से झुलस गया है, और अब इलाज देहरादून के कैलाश अस्पताल में चल रहा है। जहाँ अनुष्का के इलाज में तकरीबन 8  से 10 लाख रुपये का खर्च आना है। इसके साथ ही डॉक्टर का कहना है , बेटी को 3 महीने तक एडमिट करना होगा। गरीब पिता ने तो अपनी सब जमा पूंजी बेटी के इलाज में लगा दिया है , जो की पर्याप्त नहीं है। अब आम जनता से मदद की गुहार लगाई जा रही है। आप लोग बेटी की मदद के लिए जरूर आगे आये आप सभी लोगो की एक छोटी सी मदद इस बेटी की जिंदगी बचा सकता है। इसलिए जो भी व्यक्ति अनुष्का की आर्थिक सहायता करना चाहता है, वो अनुष्का की मां के खाते में पैसे भेज सकता है।
खातेदार का नाम रेखा देवी
खाता नंबर : 33904461042
बैंक का नाम : स्टेट बैक इंडिया
IFSC- SBIN: 0006213
आप इन नंबरों  पर भी सम्पर्क कर सकते है – 9690692081, 9410189177, 9458948370 9897928554




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top