Connect with us
उत्तराखंड सरकार ने 20 जुलाई तक बढ़ाया कोविड कर्फ्यू

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड सरकार ने 20 जुलाई तक बढ़ाया कोविड कर्फ्यू

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड सरकार ने 20 जुलाई तक बढ़ाया कोविड कर्फ्यू

1 min read

उतराखण्ड सरकार ने समूचे प्रदेश में लागू कोरोना कर्फ्यू/ लाकडाउन को एक बार फिर आगामी एक सप्ताह अर्थात 20 जुलाई तक विस्तारित कर दिया है। कोरोना कर्फ्यू के चलते  सरकार अभी पूरी छूट देने के मूड में नहीं है। वैसे लोगों के लिए बड़ी छूट ये भी है की उन्हे अब मॉल जाने में पाबंदी नही होगी। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार कोरोना कर्फ्यू (Covid curfew) अब आगामी 20 जुलाई की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। सभी गाइडलाइन पूर्व की तरह जारी रहेंगी। बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वालों को आरटीपिसीयार रिपोर्ट साथ में अवश्य लानी है। कोरोना कर्फ्यू के बाकी नियम पूर्व की भांति यथावत रहेंगे। यानी दुकानों को खोलने का समय सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक ही रहेगा। तथा रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। इस दौरान राज्य के वो सभी कोचिंग संस्थान जो 18 वर्ष से ऊपर के विधार्थियों को शिक्षा देते है, 50 फिसदी क्षमता के साथ खुल सकते हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top