Connect with us
Uttarakhand govt school will have long holidays from June 25, order issued. Uttarakhand Govt School Holidays latest news

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड सरकारी विद्यालयों में 25 जून से रहेंगी लंबी छुट्टियां आदेश हुआ जारी

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड सरकारी विद्यालयों में 25 जून से रहेंगी लंबी छुट्टियां आदेश हुआ जारी

1 min read

Uttarakhand Govt School Holidays: पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूलों में भी घोषित हुआ ग्रीष्मकालीन अवकाश, 25 जून से पड़ेगी ‌गर्मियों की छुट्टियां…

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित सरकारी, अर्धसरकारी एवं निजी स्कूलों के छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां… शिक्षा विभाग ने उन स्कूलों के लिए भी ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का आदेश जारी कर दिया है जहां एक माह का शीतकालीन अवकाश होता है। बीते रोज विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार शीतकालीन अवकाश वाले राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के सभी विद्यालयों में आगामी 25 जून से 5 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया है। अर्थात 10-11 दिन की छुट्टियों के पश्चात ये सभी विद्यालय आगामी 6 जुलाई को खुलेंगे।
(Uttarakhand Govt School Holidays)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए अब बसों और वेन में लगेगा जीपीएस सिस्टम

बता दें कि वर्तमान में राज्य के मैदानी इलाकों के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले ये सभी विद्यालयों में बीते 1 जून से आगामी 5 जुलाई तक छुटियां घोषित हो चुकी है। जिसकी घोषणा शिक्षा विभाग की ओर से बीते 18 म‌ई को एक आदेश जारी करके की गई थी। परंतु इस आदेश में शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों के लिए कोई भी निर्देश नहीं दिए गए थे।
(Uttarakhand Govt School Holidays)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां हुई घोषित पूरे 1 माह से ऊपर रहेंगे स्कूल बंद

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top