उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड: गुलदार के खौफ से ये पूरा गांव हुआ खाली, कोई दिल्ली तो कोई गए दून
1 min read
Guldar in Pauri Garhwal: पौड़ी गढ़वाल में गुलदार के डर से घर तथा गांव छोड़ने को मजबूर हुए लोग
उत्तराखंड में तेंदुओ और गुलदार ने ऐसा आतंक मचाया है कि अब लोग रोजगार की वजह से नहीं बल्कि गुलदार के खौफ से अपने गांव तक को भी छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से सामने आया है। बता दे कि भरतपुर मे रह रहे अंतिम परिवार ने भी गुलदार की दहशत से गांव छोड़ दिया है। बीते सप्ताह पहले पौड़ी गढ़वाल जिले के दुगड्डा क्षेत्र का गोदी बड़ी गांव पूरी तरह खोली हो चुका है। (Guldar in Pauri Garhwal)
यह भी पढिए:उत्तराखंड: कमलेश्वर मंदिर में घुसा गुलदार मचा हड़कंप वीडियो आई सामने
पोखड़ा तथा एकेश्वर विकासखंड के भी कई गांवों में गुलदार के आंतक से पलायन का सिलसिला रुक नहीं रहा है। लोग गुलदार का निवाला बनने की बजाय घर छोड़ना बेहतर समझ रहे है।बताते चले कि ग्राम प्रधान मोनिका देवी, समाज सेवी सुधीर सुंद्रियाल का कहना है कि गुलदार दिन दहाड़े ही गांव मे आ जाता है। कई घटनाओं के बाद जब वन विभाग और शासन प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया तो गांव वालों ने पलायन करना ही बेहतर समझा। उनका कहना है कि यहां के लोग पहाड़ में विषम हालात में रहने को भी तैयार हैं, लेकिन गुलदार की दहशत से वे लोग अपना घर तथा गांव छोडने को मजबूर है।
यह भी पढिए:उत्तराखंड: ट्रैक्टर ट्रॉली ने बुरी तरह रौंदा बच्ची को मौके पर तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
