UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand: हल्द्वानी और चमोली की छात्राएं देहरादून में पकड़ी गई लिव इन मुस्लिम युवकों के साथ
1 min read
Dehradun Live In Relationship: हल्द्वानी चमोली से पढ़ने देहरादून पहुंची दो छात्राएं पकड़ी गई लिव इन में मुस्लिम युवकों के साथ, मोबाइल में हिजाब पहने फोटो, डस्टबिन में मिली आपत्तिजनक सामग्री
Uttarakhand: Haldwani and Chamoli girls Found Live in relationship with Muslim Youths dehradun: परिजन अक्सर बच्चों को पढ़ाई के लिए खुद से दूर दूसरे शहरों में भेजते हैं, ताकि उनका बच्चा अच्छे से पढाई कर सकें। लेकिन दूसरे शहरों में पहुंचते ही उनके हाव भाव में तेजी से बदलाव होने लगता है। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला राजधानी देहरादून से सामने आ रहा है ,जहां पर हल्द्वानी और चमोली से पढ़ने आई दो छात्राएं तीन मुस्लिम युवकों के साथ लिव इन में पाई गई।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: नगरासू गुरुद्वारा विवाद खत्म: चार दिन बाद छत से उतरे निहंग, पंजाब के लिए हुए रवाना
बता दें राजधानी देहरादून में नैनीताल जिले के हल्द्वानी और चमोली से दो छात्राएं पढ़ने के लिए देहरादून पहुंची थी। दोनों छात्राएं सुद्धोवाला क्षेत्र में तीन मुस्लिम युवकों के साथ लिव इन में मिली। जैसे ही इस बात की जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली तो वह मौके पर घटनास्थल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
यह भी पढ़े :Nihang case: रुद्रप्रयाग गुरुद्वारा विवाद को लेकर पंजाब के CM ने की उत्तराखंड के CM धामी से बात
फोन में हिजाब पहने युवतियों की फोटो (dehradun news today)
पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवकों ने अपना नाम आकिब निवासी गुरुग्राम, कबीर निवासी मुरादाबाद और एल्फेंस निवासी उधम सिंह नगर बताया। बताया जा रहा है, कमरे के डस्टबिन में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। तीनों आरोपियों का मोबाइल चेक किया गया तो उसमें युवतियों की हिजाब पहने फोटो भी मिली। इसके साथ ही कुछ आपतिजनक वीडियो भी मिली हैं।
