Connect with us
Pithoragarh news today: Conversion Allegations Man Says Child's Circumcision Was also Done
Image : social media ( Pithoragarh news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: पिथौरागढ़ में युवक ने लगाया जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश का आरोप….

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Uttarakhand news: पिथौरागढ़ में युवक ने लगाया जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश का आरोप….

1 min read

Pithoragarh news today: प्रेम संबंध के बहाने धर्म परिवर्तन का दबाव, बच्चे का करवा दिया खतना

Pithoragarh news today: Conversion Allegations Man Says Child’s Circumcision Was also Done: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है ,जहां पर एक युवक ने मुस्लिम महिला पर प्रेम संबंध के बहाने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। युवक ने पुलिस प्रशासन के पास आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इस पूरी घटना की जाँच पड़ताल जारी है।

यह भी पढ़े :Dehradun Breaking: महंत राहुल थापा पर करोड़ों के गहने और लाखों की ठगी का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र के बोकटा गांव पोस्ट चौनाला निवासी विवेक सिंह ने बताया कि कुछ साल पहले उसकी मुलाकात यास्मीन नाम की युवती से हुई थी। इस दौरान युवती खुद को सनातन धर्म और हिंदू परंपरा में आस्था रखने वाले बताती थी तथा उनके साथ मंदिरों में भी जाती थी। इसी कारण युवक ने उस पर भरोसा करना शुरू किया। हालांकि जैसे ही युवक को युवती के मुस्लिम होने की जानकारी मिली तो उसने शादी से इनकार कर दिया।

युवक को प्रताड़ित कर बनाया दबाव (pithoragarh news today)

इसके बाद यास्मीन के पिता साकिर अली, माता सज्जो बानो और अन्य परिजनों ने उसे भरोसा दिलाया कि विवाह हिंदू रीति रिवाज के तहत होगा। उस पर किसी प्रकार का धार्मिक दबाव नहीं डाला जाएगा लेकिन बाद में उसके नाम से निकाहनामा तैयार कर लिया और उसकी पहचान बदलकर अन्य नाम से दस्तावेज बनाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़े :Breaking news : प्रेमी संग नई जिंदगी की चाह में बेटे की हत्या? मेरठ केस में नए खुलासे

हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ की अपमानजनक बात ( pithoragarh news live)

विवेक का कहना है कि उसे दिल्ली में परिवार से दूर रखकर मानसिक सामाजिक और आर्थिक रूप से परेशान किया गया इस दौरान साकिर अली, यास्मीन सज्जो बानो, परवेज फिरोज समेत अन्य लोगों ने उस पर मुस्लिम धर्म स्वीकार करने का दबाव बनाया और विरोध करने पर उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियाँ दी और धार्मिक विश्वास का उपहास उडाया गया। यहाँ तक की हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणियां की गई।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज ( pithoragarh news latest)

युवक ने बताया की उसके पुत्र का खतना तक कर दिया गया। लेकिन इसकी जानकारी युवक को नहीं दी गई। इतना ही नहीं बल्कि उसके बच्चे का नाम भी बदला गया। बीते 14 अप्रैल और 5 मई 2026 को उसके साथ मारपीट की गई। युवक ने बताया कि 8 मई को वो अपने बच्चे के साथ वहाँ से निकलकर गंगोलीहाट पहुंचा इसके बाद भी आरोपियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। युवक का कहना है कि इस मामले के पीछे संगठित रूप से धर्म परिवर्तन करने वाले नेटवर्क की भूमिका हो सकती है। उन्होंने स्वयं अपने बच्चे और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। पुलिस प्रशासन द्वारा दिल्ली के निवासी साकिर अली समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top