UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Ajay pant : ब्रिटेन में हिरासत में हैं रामनगर के कैप्टन अजय पंत, NCA बोली- पूरी तरह सुरक्षित हैं
1 min read
Uttarakhand Ramnagar Captain Ajay Pant Safe in UK Custody as Shadow Fleet Investigation Russian oil tanker: उत्तराखंड के मर्चेंट नेवी कैप्टन अजय पंत ब्रिटेन में सही सलामत, NCA ने दी जानकारी, शैडो फ्लीट जुड़े तेल टैंकर मामले में हुए थे गिरफ्तार
Uttarakhand Ramnagar Captain Ajay Pant Safe in UK Custody as Shadow Fleet Investigation Russian oil tanker : उत्तराखंड के मर्चेंट नेवी कैप्टन से जुड़ी एक बड़ी खबर ब्रिटेन से सामने आ रही है, जहां पर नेशनल क्राइम एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि अजय पूरी तरह से सही सलामत हैं। बताते चलें बीते 14 जून को अजय रूस के शैडो फ्लीट से जुड़े तेल टैंकर मामले में गिफ्तार हुए थे। एजेंसी ने बताया कि जहाज पर मौजूद भारतीय और जोर्जियाई मेंबर्स सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़े :Dehradun accident news today: देहरादून सिटी बस ने 6 लोगों को रौंदा हालत नाज़ुक
बता दें नैनीताल जिले के रामनगर के चिल्किया निवासी मर्चेंट नेवी कैप्टन अजय पंत को रूस के शैडो फ्लीट से जुड़े तेल टैंकर मामले में गिरफ्तार किया गया था। ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी ने बताया कि अजय पंत सुरक्षित हैं। जांच में सामने आया कि जहाज 2009 में चीन में बना था ,जिसका संचालन तमिलनाडु की एक कम्पनी कर रही थी। ब्रिटिश एजेंसियां जहाज के स्वामित्व संचालन और रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के संभावित उल्लंघनों की जांच कर रही हैं।
रूस के प्रतिबंधित तेल के परिवहन के लिए किया जा रहा था जहाज का उपयोग (Merchant Navy Captain Ajay Pant from Uttarakhand (UK)
बताते चलें जहाज पहले अफ्रीकी देश कैमरून के झंडे के तहत रजिस्टर्ड था ,लेकिन जून 2026 की शुरुआत में कैमरून ने इसे अपनी रजिस्ट्री से हटा दिया था। उसके बाद यह बिना झंडा वाला जहाज हो गया। ब्रिटेन का आरोप है कि इस जहाज का इस्तेमाल रूस के प्रतिबंधित तेल के परिवहन के लिए किया जा रहा था।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने दी जानकारी
इस पूरे मामले पर ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने बताया कि हमारे सशस्र इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर रूस के शैडो फ्लीट से जुड़े एक तेल टैंकर को रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि यूक्रेन के खिलाफ पुतिन के युद्ध को ईंधन देने का काम कर रहे हैं।
भारत के लिए प्रतिबंधित तेल टैंकर एमवी स्मिर्टोस (nainital ajay pant Britain news update)
बताते चलें बीते 4 जून को रूस से भारत के लिए प्रतिबंधित तेल टैंकर एमवी स्मिर्टोस (MV Smyrtos) पर रूस के उस्त-लूगा (Ust-Luga) टर्मिनल से एक लाख एक हजार 400 टन कच्चा तेल लादा गया था। कैप्टन अजय पंत इस जहाज को लेकर गुजरात (भारत) के सिक्का पोर्ट के लिए रवाना हुए थे। तभी रूसी तेल टैंकर बिना किसी वैध राष्ट्रीय झंडे के ब्रिटेन के समुद्री क्षेत्र में घुस गया। दरअसल, यह जहाज पहले अफ्रीकी देश कैमरून के झंडे के तहत रजिस्टर था, लेकिन अक्टूबर 2025 से प्रतिबंधित होने के कारण जून की शुरुआत में ही कैमरून ने इसे अपनी रजिस्ट्री से बाहर कर दिया था, जिससे यह ‘बिना झंडे’ का (Stateless) हो गया था। पूर्व प्रधानमंत्री कीर स्टारर के सीधे निर्देश पर ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय और नेशनल क्राइम एजेंसी ने एक साझा सीक्रेट ऑपरेशन चलाया था, जिसके तहत आधी रात के अंधेरे में चिनूक हेलिकॉप्टर से रॉयल मरीन कमांडो रस्सियों के सहारे जहाज पर उतरे और उसे अपने नियंत्रण में ले लिया। इसी दिन शाम को कैप्टन अजय पंत को गिरफ्तार कर लिया गया। जहाज पर भारत और जॉर्जिया के 24 क्रू मेंबर्स अभी भी मौजूद हैं और जहाज को डॉर्सेट के वेमाउथ तट के पास रोककर खड़ा किया गया है।
यह भी पढ़े :Divyanshu Topwal navy Lieutenant: टिहरी गढ़वाल के दिव्यांशु तोपवाल बने नेवी सब लेफ्टिनेंट
16 जुलाई को होगी अगली सुनवाई ( Nainital ajay pant)
कैप्टन अजय पंत को साउथेम्प्टन मजिस्ट्रेट कोर्ट में बॉर्नमाउथ पुलिस स्टेशन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। दरअसल उन पर ‘रूस (प्रतिबंध) विनियम 2019 के नियम 46Z9B’ के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। दोष सिद्ध होने पर उन्हें अधिकतम 10 साल की जेल हो सकती है। सरकारी अभियोजक वरुण चुनी ने कोर्ट को बताया कि जहाज पर करोड़ों का तेल है, वहीं बचाव पक्ष के वकील जेम्स डायमंड ने तर्क दिया कि कैप्टन केवल कंपनी के कर्मचारी हैं और वरिष्ठों का आदेश मान रहे थे।कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर कैप्टन को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया। मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई 2026 को बॉर्नमाउथ क्राउन कोर्ट में होगी। बताते चलें विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस मामले की पूरी रिपोर्ट मांगकर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग को हर कानूनी मदद देने के निर्देश दिए हैं।
