Connect with us
Uttarakhand Haridwar crime news Woman Alleges Drugging, Rape and Years of Blackmail; Accused arrested
Image : सांकेतिक फोटो ( Haridwar crime news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: हरिद्वार में स्कूटी दिलाने के बहाने शुरू हुई पहचान, दुष्कर्म का आरोप लिया हिरासत में

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Uttarakhand: हरिद्वार में स्कूटी दिलाने के बहाने शुरू हुई पहचान, दुष्कर्म का आरोप लिया हिरासत में

1 min read

Haridwar crime news: उत्तराखंड की दलित युवती के साथ पहले दोस्ती फिर पिलाया कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ, इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का पूरा खेल

Uttarakhand Haridwar crime news Woman Alleges Drugging, Rape and Years of Blackmail; Accused arrested: उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर हरिद्वार की रहने वाली एक युवती के साथ पहले युवक ने दोस्ती की फिर उसे अपने घर बुलाया। इतना ही नहीं बल्कि युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश किया तथा कुकर्म की घटना को अंजाम देने के बाद उसकी वीडियो फोटो लेकर उसे ब्लैकमेल करता रहा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: बद्रीनाथ मंदिर में गर्भगृह की गुप्त रिकॉर्डिंग पड़ी भारी, मुंबई निवासी के खिलाफ कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से हरिद्वार जिले की रहने वाली एक युवती उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। वर्ष 2023 में युवती को एक स्कूटी खरीदनी थी। इस दौरान उसकी मुलाकात मयंक चौधरी नाम के युवक से हुई। मयंक ने खुद को दुपहिया वाहन की खरीद बिक्री का कारोबारी बताया। मयंक की बातों पर विश्वास करते हुए युवती ने स्कूटी के लिए उसे 70,000 रुपए दे दिए लेकिन आरोपी ने ना तो उसे स्कूटी दिलाई और ना ही पैसे वापस किये। पैसे वापस मांगने पर वह बहाने बनाने लगा और व्हाट्सएप पर युवती को अश्लील मैसेज भेजने लगा।

युवक ने बनाया अश्लील फोटो व न्यूड वीडियो (haridwar news today)

20 मार्च 2023 को आरोपी ने युवती को पैसे लौटाने के बहाने मुरादाबाद के कांशीराम नगर स्थित अपने कमरे में बुलाया। कमरे में युवक ने बातचीत के दौरान युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया जिससे युवती बेहोश हो गई। युवती को बेहोश होता देखकर उसने उसका फायदा उठाया और रेप करते हुए अश्लील फोटो व न्यूड वीडियो बना लिया।

करीब 3 साल तक युवती का रेप (haridwar rape news live)

होश में आने के बाद जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बदनामी के डर से युवती उस समय चुप रह गई इसके बाद आरोपी ने वीडियो को व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट करने की धमकी देकर करीब 3 साल तक युवती का रेप किया। इस दौरान उसने युवती को डरा धमकाकर उससे करीब डेढ़ लाख रुपए भी वसूल किये।

युवती को दी जान से मारने की धमकी ( haridwar crime news live)

आरोपी को जब पता चला कि युवती अनुसूचित जाति से है तो उसने उसे गंदी गालियां दी और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोपी ने युवती पर अपने पति को तलाक देकर उसके साथ रहने का दबाव भी बनाया और ₹2 लाख की मांग की। हैरानी की बात तो यह है कि जनवरी 2026 में आरोपी ने युवती को फोन कर उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग युवती के पास उपलब्ध है।

यह भी पढ़े :Champawat News Today: लोहाघाट अस्पताल में आक्सीजन सपोर्ट पर थी महिला बिजली गुल होने से ग‌ई जिंदगी

पुलिस ने दबोचा आरोपी

पीड़िता युवती का कहना है कि उसने पहले मझोला थाने में युवक की शिकायत दर्ज की थी लेकिन पुलिस ने उस पर कोई कार्यवाही नहीं की। उल्टा आरोपी और उसके परिवार वालों ने युवती के पति को जान से मारने की धमकी देकर जबरन कुछ सादे कागजों पर समझौते के साइन करवा लिए थे। स्थानीय पुलिस की मदद ना मिलने पर पीड़िता ने मुरादाबाद परिक्षेत्र के डीआईजी मुनिराज जी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। डीआईजी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया है। 6 जुलाई 2026 को मुख्य आरोपी मयंक चौधरी उसके पिता समेत अन्य परिजनों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है मामले की विवेचना के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top