UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Uttarakhand news: नैनीताल के ज्योलीकोट में 19 वर्षीय निखिल गंगवार ने फांसी लगाकर दी जान
1 min read
uttarakhand news|Jyolikot Suicide Case|ज्योलीकोट में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
|Jyolikot Suicide Case| Nainital News| Uttarakhand News| उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आ रही है। जहां 19 वर्षीय निखिल गंगवार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: देहरादून में दोस्ती, शराब और फिर हैवानियत महिला की हत्या के दोषी राजेश को उम्रकैद
सुबह कमरे में मिला युवक का शव (Jyolikot Suicide News)
जानकारी के अनुसार, ज्योलीकोट निवासी निखिल गंगवार मंगलवार शाम भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। बुधवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने दरवाजे की जाली से अंदर देखा तो निखिल रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया।
यह भी पढ़े :Manipur ambush: मणिपुर के उखरूल में आतंकी हमला असम राइफल्स के उत्तराखंड जवान शहीद
दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया (Nainital Police Investigation)
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला। इसी बीच ज्योलीकोट चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और परिजनों ने युवक को तुरंत नीचे उतारकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
आत्महत्या की वजह अब भी स्पष्ट नहीं (Uttarakhand Crime News)
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ करने के साथ-साथ अन्य सभी संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
