Connect with us
Uttarakhand news: Dehradun school holiday due to heavy rain Orange alert weather IMD department
Image : सांकेतिक फोटो ( Dehradun school holiday)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand school Holiday उत्तराखण्ड के 4 जिलों में 9 जुलाई को स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र बंद

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand school Holiday उत्तराखण्ड के 4 जिलों में 9 जुलाई को स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र बंद

1 min read

|Dehradun School Holiday Due to Heavy Rain| UDHAM SINGH NAGAR SCHOOL CLOSE RAIN | Orange Alert | Nainital School close|Almora school close Heavy Rain Alert| अल्मोड़ा, नैनीताल, उधम सिंह नगर और देहरादून जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

|Dehradun School Holiday Due to Heavy Rain|Udham Singh Nagar school close|Nainital school close| Orange Alert | Almora school close Heavy Rain Alert| देहरादून में लगातार खराब होते मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल की ओर से जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के बाद जिलाधिकारी ने 9 जुलाई 2026 को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। इसके साथ ही ऊधम सिंह नगर और नैनीताल, अल्मोड़ा जिले में भी जिलाधिकारी द्वारा भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते 9 जुलाई को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रखा गया है।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड में एलटी शिक्षकों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 3100 से ज्यादा शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता खुला

भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी
(IMD Orange Alert | Weather Update)

मौसम विभाग के अनुसार 9 जुलाई को देहरादून जनपद के कई क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी आशंका जताई गई है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कक्षा 1 से 12 तक सभी विद्यालय रहेंगे बंद
(School Holiday Dehradun)

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिले के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में 9 जुलाई 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया है। यह आदेश जिले के सभी शिक्षण संस्थानों पर समान रूप से लागू रहेगा।

 

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: रानीखेत के कुंवाली में गुलदार का हमला, युवती के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें

आंगनबाड़ी केंद्रों में भी रहेगा अवकाश
(Anganwadi Holiday)

विद्यालयों के साथ-साथ जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को भी 9 जुलाई के लिए बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने कहा है कि मौसम सामान्य होने तक सभी संबंधित विभाग सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी बनाए रखें।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Uttarakhand news: Dehradun school holiday due to heavy rain Orange alert weather IMD department
उधम सिंह नगर जिले में भी स्कूलों में अवकाश घोषित (Udham Singh Nagar school Holiday Due to rain alert)👇
Udham Singh Nagar school close Rain alert
नैनीताल जिले में भी 9 जुलाई को स्कूलों में अवकाश घोषित(Nainital school close due to rain alert)👇👇Nainital school close due to rain alert

 

अल्मोड़ा जिले में भी 9 जुलाई को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित (Almora School close 9th July due to rain alert)

Almora School close 9th July due to rain

 

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top