UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Uttarakhand news Today: पिथौरागढ़ के जवान कमलदीप का शव मिला रुड़की होटल में…..
1 min read
Roorkee News Today: रुड़की के होटल में मिला सेना के जवान का शव, कई दिनों से कमरे में ठहरा था फौजी, जांच में जुटी पुलिस
Roorkee Hotel Dead Body News| Army Jawan Death News| Haridwar News|उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में रोडवेज बस अड्डे के सामने स्थित एक होटल से सेना के जवान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट निवासी कमलदीप सिंह (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े :Badrinath donation scam: बद्रीनाथ धाम चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला खुलासा…
10 दिन के लिए लिया था कमरा (Roorkee Hotel Death Case)
जानकारी के अनुसार कमलदीप सिंह ने 14 जून को होटल में 10 दिनों के लिए कमरा किराए पर लिया था। तय समय पूरा होने के बाद भी वह होटल में ही रुके रहे। होटल कर्मचारियों के मुताबिक कई दिनों तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकले, जिससे उन्हें शक हुआ।
दरवाजा तोड़ने पर मिला शव (Police Investigation)
जब होटल स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर इंतजार करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर कुंडी तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। अंदर बेड पर कमलदीप सिंह का शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
यह भी पढ़े :Pramod Nautiyal: बद्रीनाथ चढ़ावा विवाद में बीकेटीसी का बड़ा एक्शन, प्रमोद नौटियाल निलंबित
पिथौरागढ़ के रहने वाले थे कमलदीप (Pithoragarh Soldier News)
पुलिस जांच में मृतक की पहचान कमलदीप सिंह पुत्र बहादुर सिंह, निवासी जीआईसी गेट के सामने, गंगोलीहाट, जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उनकी सेना में वर्तमान तैनाती कहां थी और वह रुड़की किस उद्देश्य से आए थे। इसके लिए सेना के अधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार (Army Jawan Death Investigation)
पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। साथ ही होटल के रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित बिंदुओं पर जांच जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
