Connect with us
Uttarakhand: Haridwar cyber fraud news husband wife lost 40 lakh rupees
Image : सांकेतिक फोटो ( Haridwar cyber fraud news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand News: उत्तराखंड में फर्जी अफसर बन पति पत्नी को लगाया 40 लाख रुपए का चूना

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Uttarakhand News: उत्तराखंड में फर्जी अफसर बन पति पत्नी को लगाया 40 लाख रुपए का चूना

1 min read

Haridwar cyber fraud news  : फर्जी अफसर बन पति पत्नी को साइबर ठगो ने किया डिजिटल अरेस्ट, 40 लाख रुपए का लगाया चूना...

Haridwar cyber fraud news  : उत्तराखंड में लगातार साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं जिस पर पुलिस प्रशासन लगातार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है लेकिन फिर भी लोग साइबर ठगो के जाल में कुछ इस कदर फंस रहे हैं कि वे लाखों करोड़ों रुपए की जमा पूंजी तक गवा रहे हैं। ऐसी ही कुछ खबर हरिद्वार जिले से सामने आ रही है जहां पर साइबर ठगो ने रिटायर्ड सीनियर ड्राफ्टमैन के साथ फर्जी सीबीआई अफसर बनकर करीब 40 लाख रुपए का चूना लगाया है। इतना ही नहीं बल्कि अपराधियों ने खुद को पहले सीबीआई का अधिकारी और फिर जज बताकर पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट कर परिवार को जेल भिजवाने की धमकी दी तथा लगातार तीन दिन तक पीड़ित समेत उसकी पत्नी को वीडियो कॉल के जरिए डराते रहे।

यह भी पढ़े :Almora cyber fraud: अल्मोड़ा व्हाट्सएप पर आई अनजान कॉल से बुजुर्ग को लगा 7 लाख का चूना

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के शिवालिक नगर निवासी 62 वर्षीय हरवंश लाल बीएचईएल से रिटायर्ड है जिन्हें 9 जून की सुबह व्हाट्सएप कॉल में एक अनजान व्यक्ति का कॉल आया जो पुलिस की वर्दी पहने हुए खुद को सीबीआई अफसर संजय कुमार बता रहा था। इस दौरान संजय कुमार नाम के साइबर ठग ने हरवंश लाल के आधार कार्ड से सिम लेकर वसूली और हवाला कारोबार में इस्तेमाल करने की बात कही जिस पर पीड़ित से ऑनलाइन पूछताछ और वीडियो कॉल के जरिए निर्देश दिए जाने लगे। तभी पीड़ित की पत्नी रानी को भी एक कॉल आया जिसने खुद का नाम विजय खन्ना बताया और कहा की वह सीबीआई में संजय कुमार का जूनियर है।

साइबर ठगों ने दंपति से हड़पे 40 लाख रुपये ( Haridwar cyber fraud news) 

जिस पर दोनों ने वीडियो कॉल पर खुद को जज़ बताकर कहा कि उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज हो गया है। इसके बाद हरवंश लाल ने डर की वजह से SBI और उत्कर्ष बैंक में मौजूद अपनी एफडी तोड़कर करीब 40.15 लाख रुपए दो अलग-अलग खातों में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किए लेकिन जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत रानीपुर कोतवाली में मामला दर्ज करवाया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top