उत्तराखण्ड देहरादून
उत्तराखंड:पत्रकार नलिनी गुसाईं को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार
1 min read
Nalini gusain tilu rauteli: देहरादून की पत्रकार नलिनी गुसाईं को तीलू रौतेली पुरस्कार से किया गया सम्मानित
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तराखंड सरकार ने उन सभी महिलाएं एवं किशोरीयां जिन्होंने सामाजिक, शिक्षा, साहित्य, कला, साहसिक कार्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयनित किया है जिनमें राज्य की 12 महिलाओं के नाम शामिल है।उन्ही महिलाओं मे एक और नाम राज्य के देहरादून, जिले की पत्रकार नलिनी गुसाईं का भी है।जिन्हें पत्रकारिता के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया।( Nalini gusain tilu rauteli)
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: नौगांव की आयुषी रावत बनी सेना में लेफ्टिनेंट माता-पिता ने लगाए कंधे पर स्टार
बता दें कि नलिनी स्वंतत्र रूप से वेब मीडिया में कार्य कर रही है। पत्रकारिता के कार्य के साथ ही नलिनी सिंगल मदर के रूप में अपने बेटे अदम्य गुसाईं का भी ध्यान रखती हैं। बताते चलें कि नलिनी ने वर्ष 2012-13 में नारी निकेतन की संववासिनियों के यौन उत्पीड़न का खुलासा भी किया था जिसके लिए नलिनी को राष्ट्रपति द्वारा ‘केसी कुलिश अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा भी नलिनी को कई संगठनों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। नलिनी ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है जिसके लिए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
