UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT देहरादून
Mussoorie car Accident today: मसूरी गहरी खाई में गिरी कार 4 की मौत
1 min read
Mussoorie car Accident today: मसूरी में दर्दनाक हादसा गहरी खाई में गिरी कार, मची चीख पुकार , 4 की गई ज़िंदगी
Mussoorie car Accident today: news of 4 died in gajiyabad car Accident mussoorie road today rescue continue. Uttarakhand breaking news live: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से इस वक़्त एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कार में चार लोग सवार थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। खाई बहुत दुर्गम होने के कारण रेस्क्यू अभियान में पुलिस प्रशासन व sdrf को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़े :Haldwani accident today: हल्द्वानी कैंटर की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोरी की गई जिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के मसूरी कोलूखेत झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर एक दिल्ली नंबर की मारुति सिलेरियो कार (DL5CS4610) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कार में 4 लोग सवार थे जिन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन व एसडीआरएफ तथा 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर रवाना हुई है। पुलिस प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है लेकिन उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक एक महिला का शव बाहर खाई से निकाल लिया गया है। हादसे की वजह तीव्र ढलान पर कार के अचानक ब्रेक फेल होना माना जा रहा है।
यह भी पढ़े :Bageshwar news today: बागेश्वर में जिला पंचायत सदस्य की गई कुर्सी, जांच अधिकारी का बड़ा फैसला
रेस्क्यू अभियान जारी ( dehradun road accident news today)
खाई की गहराई अधिक होने के कारण Sdrf की टीम रस्सियों और विशेष उपकरणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चला रही है। कार में सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत मनीत (19), सविता पत्नी धर्मवीर निवासी 322 ए नेहरू नगर, गाजियाबाद (48 वर्ष) और संगीता पत्नी टीटू निवासी करोलबाग दिल्ली 46) सवार थे। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी यूपी, दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो घूमने के लिए आए थे।
