Connect with us
Dewal Village chamoli verification
सांकेतिक फोटो Dewal Village chamoli verification

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: इस गांव में बाहरी लोगों का प्रवेश निषेध, पकड़े जाने पर वसूला जाएगा तगड़ा जुर्माना

उत्तराखण्ड चमोली

उत्तराखण्ड: इस गांव में बाहरी लोगों का प्रवेश निषेध, पकड़े जाने पर वसूला जाएगा तगड़ा जुर्माना

1 min read

Dewal Village chamoli verification : देवाल गांव मे प्रवेश करने के लिए बाहरी मजदूर और फेरीवालों को करवाना होगा सत्यापन, बिना सत्यापन के गांव मे प्रवेश करना हुआ वर्जित….

Dewal Village chamoli verification : उत्तराखंड के कई जिलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है इस फैसले के अनुसार गांव में प्रवेश करने वाले मजदूर तथा फेरी वालों को सत्यापन करवाना अनिवार्य रखा गया है। इसी बीच चमोली जिले के देवाल गांव में भी इस नियम को लागू किया गया है। यदि कोई बाहरी व्यक्ति नियमों का पालन नहीं करता है तो उससे जुर्माना वसूला जाएगा साथ ही उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। दरअसल यह कदम ग्रामीणों ने सुरक्षा की दृष्टि से उठाया है।
यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा: कालीगाड़ के ग्रामीणों ने लिया बाहरी लोगों को जमीन ना बेचने का ऐतिहासिक फैसला

chamoli latest news today बता दें उत्तराखंड के कई इलाकों के गांवों में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं जिसमें कहीं ना कहीं बाहरी लोगों का हाथ है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश के रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ व टिहरी जिले के कठूड माणदा गांव की तरह ही अब चमोली जिले के देवाल के उलन्ग्रा गांव में भी फेरीवालों समेत बाहरी मजदूरों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। दरअसल ग्रामीणों ने बैठक कर यह अहम निर्णय लिया है कि यदि कोई भी बाहरी फेरीवाला या मजदूर गांव में बिना सत्यापन के प्रवेश करता है तो उससे ₹500 का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए गांव के प्रवेश सीमा पर साइन बोर्ड भी लगा दिया गया है। बताते चलें गांव में बाहरी लोगों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है जिससे वो बिना रोक टोक के गांवों में प्रवेश कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि पिछले दिनों गांव में हुई चोरी की घटनाओं में इन लोगों के शामिल होने की सूचनाएं भी प्राप्त हुई थी जिसके चलते बाहरी लोगों का गांव में प्रवेश करने के लिए सत्यापन करना अनिवार्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: इस गांव के लोगों ने लिया अपनी जमीन ना बेचने का फैसला, हर कोई कर रहा सराहना

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top