Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
alt="surendra negi indian army image"

उत्तराखण्ड

नैनीताल

छुट्टियों में घर आए कुमाऊं रेजिमेंट के जवान सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

4 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात 26 वर्षीय सुरेंद्र सिंह नेगी की सड़क हादसे में मौत

alt="surendra negi indian army image"जहां एक ओर पूरा‌ प्रदेश शहीद राहुल रैंसवाल की शहादत से गहरे शोक में है वहीं आज कुमाऊं रेजिमेंट के एक और जवान की मौत की बुरी खबर आ रही है। छुट्टियों में घर आए हुए भारतीय सेना के एक जवान की मौत की यह दुखद खबर राज्य के नैनीताल जिले से आ रही है। बताया गया है कि जवान अपनी बाइक से कहीं जा रहा था तभी उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे जवान की बाइक छिटककर दूर जा गिरी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल जवान को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान की अचानक मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौका देखकर दुर्घटनास्थल से रफूचक्कर हो गया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है। अभी तक हादसे का कोई भी कारण पता नहीं चल पाया है। बताया गया है कि मृतक जवान भारतीय सेना की 4 कुमाऊं में तैनात था और उनकी यूनिट कुछ दिन पहले ही कांगो के विदेश दौरे से लौटी है।
यह भी पढ़ेचम्पावत: पंचतत्व में विलीन हुए राहुल, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ जवान का अंतिम संस्कार



प्राप्त जानकारी के अनुसारभारतीय सेना  की 4 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात 26 वर्षीय सुरेंद्र सिंह नेगी पुत्र भगवत सिंह नेगी छुट्टी पर अपने घर देवीपुरा चकलुवा आए थे। बता दें बुधवार को उनके बड़े भाई विनोद सिंह के साथ ही सुरेन्द्र का भी जनेऊ संस्कार हुआ था। जनेऊ संस्कार के बाद सुरेन्द्र उर्फ सोनू गुरुवार को अपनी बाइक से हल्द्वानी गया था। हल्द्वानी से वापस आते समय जैसे ही उनकी बाइक कालाढूंगी-हल्द्वानी हाईवे पर चौधरी गेट विदराम पुर से आगे शिव मंदिर के समीप पहुंची तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने शाम के करीब पौने छह बजे सुरेन्द्र की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुरेन्द्र और उनकी बाइक छिटककर दूर जा गिरे। जिससे सुरेन्द्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गम्भीर घायल सोनू को स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। हादसे में जवान की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- चम्पावत: शहादत की खबर से ही टूट गए सपने टूट गया वादा, राहुल कर गया था पत्नी से एक वादा


लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड

Trending

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Uttarakhand: new Kumaoni Jhoda Chanchari song Motima by deepa nagarkoti crossed 3 lakh views.
Uttarakhand: Comedian Ganesh Bhatt performance in new Kumaoni song 'Lagchai Pahadan' of Manoj Arya. Manoj Arya New song
Rohit Chauhan song patwari
Uttarakhand: Bedu also started becoming extinct gradually, remained limited till Pako Baramasa. bedu pako baramasa
Uttarakhand: Singer Akanksha Ramola latest beautiful Garhwali song 'Bwari Kya hwe Bimari' went viral.
Uttarakhand: singer Mamta Arya and Manoj Kumar latest new Pahari kumaoni song 'Ravat Ku Pakalo' released. Mamta Arya latest song
Uttarakhand: new kumaoni pahari song 'Amal Bidi Ka' released by singer Mamta Arya and Mahesh Kumar 2023.

Title

To Top