Connect with us
Almora news cylinder blast
सांकेतिक फोटो Almora news cylinder blast

Home / अल्मोड़ा / Almora news live today: अल्मोड़ा घर की रसोई में रखा सिलेंडर धमाके के साथ फटा

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

Almora news live today: अल्मोड़ा घर की रसोई में रखा सिलेंडर धमाके के साथ फटा

1 min read

Almora news cylinder blast : रसोई में रखा गैस सिलेंडर धमाके के साथ फटा, घर मे मौजूद 4 लोग घायल, क्षेत्र में मचा हड़कंप…..

Almora news cylinder blast : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर रसोई मे रखे गैस सिलेंडर मे अचानक से आग लग गई जिसके थोड़ी देर बाद सिलेंडर धमाके के साथ फट गया जिसके चलते घर में मौजूद चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सिलेंडर विस्फोट की आवाज सुनते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया जिसके कारण गांव के सभी लोग मौके पर घटना स्थल पहुंचे जिन्होंने घायलों की मदद करते हुए उन्हें डोली के सहारे 3 किलोमीटर तक मुख्य मार्ग पर पहुंचाया जहां से एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें- Haldwani land sale fraud: हल्द्वानी में जमीन की धोखाधड़ी, लाखों में बेच डाली बैंक में बंधक जमीन

Almora fire news today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे क्षेत्र के मलला महरौली गांव के निवासी बच्ची सिंह शाह के घर मे बीते शनिवार की रात करीब 8:45 बजे अचानक से सिलेंडर में आग लग गई। जिसके थोड़ी देर बाद सिलेंडर धमाके के साथ फट गया जिसके चलते घर में मौजूद बच्ची राम का बेटा महेंद्र पुत्रवधू अंजलि तथा 8 वर्षीय नातीन गंभीर रूप से घायल हो गई। ये धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज पूरे क्षेत्र में गूंज उठी। विस्फोट की आवाज सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया और सभी लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर लोगों ने इस बात की सूचना फोन के जरिए 108 और पुलिस प्रशासन को दी । पुलिस प्रशासन के पहुंचने से पहले चारों घायल लोगों को डोली के सहारे करीब तीन किलोमीटर तक मुख्य मार्ग पर पहुंचाया गया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ पर चारों घायलों का उपचार चल रहा है। इनमें से घायल महेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा पूरी घटना की जांच पड़ताल जारी है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand hotel restaurant open उत्तराखण्ड नए साल का जश्न 24 घंटे खुले रहेंगे होटल रेस्टोरेंट

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top