Connect with us
Nainital woman missing news live today
फोटो सोशल मीडिया Nainital woman missing news

Home / उत्तराखण्ड / Nainital missing news live: नैनीताल बच्चों को घुमाने की बात कहकर घर से निकली महिला लापता

उत्तराखण्ड नैनीताल

Nainital missing news live: नैनीताल बच्चों को घुमाने की बात कहकर घर से निकली महिला लापता

1 min read

Nainital woman missing news : बच्चों को घुमाने की बात कहकर ले गई महिला हफ्ते भर से लापता, क्षेत्र में मचा हड़कंप, गुमशुदगी दर्ज….

Nainital woman missing news: उत्तराखंड में लगातार महिलाओं के लापता होने का सिलसिला जारी है जहां पर कुछ महिलाएं घर पर बिना किसी को बताए अचानक से लापता हो जाती है। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला नैनीताल जिले से सामने आ रहा है जहां पर पांच बच्चों की मां उन्हे घूमाने ले जाने की बात कहकर एक हफ्ते से लापता चल रही है। जिसके चलते महिला के पति ने महिला की गुमशुदगी पुलिस प्रशासन के पास दर्ज करवाई है। बरहाल पुलिस प्रशासन द्वारा महिला की खोजबीन लगातार जारी है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं महिला को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगी है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: फ्री फायर फायर गेम खेलने के चक्कर में दो लड़कियां लापता, पुलिस ने किया बरामद

Ramgarh nainital latest news today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के रामगढ़ के झूतिया तल्ला के निवासी नवीन सिंह बिष्ट पुत्र पदम सिंह की पत्नी कुसुम बीते 5 फरवरी के करीब 7:30 बजे अपने 4 वर्षीय पुत्र सूरज, 5 वर्षीय पुत्र रोहित, 8 वर्षीय तनीषा, 7 वर्षीय शिवानी और 12 वर्षीय पुत्री काजल को अस्पताल जाने व घूमाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन एक हफ्ता गुजर जाने के बाद भी अभी तक वह घर वापस नहीं लौटी है। जिसके चलते उनके परिजनों ने उन्हें आसपास काफी खोजा मगर उनका कुछ पता नहीं चल पाया। जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस प्रशासन को देते हुए भवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा महिला की खोजबीन जारी है । महिला के अचानक लापता होने पर लोग तरह-तरह की बातें बनाने लगे हैं। वहीं महिला के बच्चे समेत उनके परिजन काफी परेशान है।
यह भी पढ़ें- Dehradun missing girl student news: देहरादून लापता 12वीं कक्षा की छात्रा का कोई सुराग नहीं

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top