Connect with us
Haridwar latest news today
फोटो सोशल मीडिया Haridwar latest news today

Home / उत्तराखण्ड / Uttarakhand news today: पहाड़ पर सेल्फी लेना महिला को पड़ा भारी, गिरी गहरी खाई में

उत्तराखण्ड हरिद्वार

Uttarakhand news today: पहाड़ पर सेल्फी लेना महिला को पड़ा भारी, गिरी गहरी खाई में

1 min read

Haridwar latest news today : मनसा देवी की पहाड़ी पर सेल्फी लेना महिला को पड़ा भारी, 70 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला की हालत गंभीर…

Haridwar latest news today of selfie: सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म में चन्द लाइक कमेंट पाने का क्रेज लोगों पर कुछ इस कदर हावी है कि वो लगातार अपनी जान को जोखिम मे डाल रहे है। जिसका एहसास उन्हें तब होता है जब उनके साथ कोई दुर्घटना घटित हो जाती है। ऐसी ही कुछ खबर हरिद्वार जिले से सामने आ रही है जहां पर मनसा देवी के दर्शन करने आई एक महिला सेल्फी लेते समय करीब 70 मीटर की ऊंची पहाड़ी से गिरकर गंभीर रूप में घायल हुई है। जिसे उपचार के लिए ऋषिकेश AIIMS में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें- Roorkee latest news: रूड़की में ससुराल से लौट रहे युवक की चली गई जिंदगी

नाज़ुक हालत देखते हुए महिला को किया गया ऋषिकेश एम्स रेफर haridwar selfie news-

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार की सुबह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से आया एक परिवार हरिद्वार जिले के मनसा देवी मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचा था। तभी इस दौरान 28 वर्षीय रेशु पत्नी प्रदीप कुमार मनसा देवी की पहाड़ी पर सेल्फी लेने लगी लेकिन सेल्फी लेते समय अचानक से महिला का पैर फिसल गया और वह करीब 70 मीटर ऊंची पहाड़ी से नीचे गिर गई। महिला के गिरते ही अन्य यात्रियों ने शोर मचाया जिसके चलते लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी लोगों द्वारा इसकी सूचना हरिद्वार पुलिस को दी गई इसके बाद हरिद्वार कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा समेत अन्य पुलिस कर्मी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने महिला को 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Haridwar Jail Ramleela News: हरिद्वार जेल की रामलीला से फरार कैदी गिरफ्तार..

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top