Connect with us
Rudraprayag max accident today
फोटो सोशल मीडिया

Home / उत्तराखण्ड / Rudraprayag latest news: रुद्रप्रयाग में कालेज जा रही छात्राओं का वाहन गिरा खाई में

उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग

Rudraprayag latest news: रुद्रप्रयाग में कालेज जा रही छात्राओं का वाहन गिरा खाई में

1 min read

Rudraprayag max accident today :छात्राओं से भरा मैक्स वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, मची चीख पुकार, कई छात्राएं घायल

Rudraprayag max accident today उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसे कहर बनकर टूट रहे है जिसमें आए दिन किसी न किसी के घायल होने की सूचनाएं सामने आती रहती हैं। इतना ही नही बल्कि दर्दनाक हादसों के आंकड़ों में लगातार तेजी से उछाल आ रहा है। जो एक गंभीर विषय बन चुका है। ऐसे ही कुछ दर्दनाक हादसे की खबर रुद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है जहां पर छात्राओं को ले जा रहा मैक्स वाहन गहरी खाई में जा गिरा जिसके चलते कई छात्राएं गम्भीर रूप से घायल हुई है।

यह भी पढ़िए:Srinagar Garhwal News uttarakhand: भयावह हादसे में बाइक सवार दंपति की गई जिंदगी

Rudraprayag road accident today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को रुद्रप्रयाग जिले के कंडारा से बांसवाड़ा की ओर जा रहा मैक्स वाहन UK02TA0087 दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग सवार थे जिसमें एक दंपति और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में अध्ययनरत छात्राएं थीं जो रोजाना की तरह अपने गांव से कॉलेज के लिए जा रही थी लेकिन जैसे ही वाहन बांसबाड़ा के नजदीक कंडारा रोड पर पहुंचा तो अनियंत्रित होकर 50 मीटर की गहरी खाई में जा गिरा। तभी वाहन गिरने की आवाज सुनकर बांसवाड़ा से स्थानीय युवा अनुज रावत, जोई राणा, प्रवीण, जितेंद्र, राहुल तेजी से घटनास्थल की ओर दौड़े और उन्होंने घायलों को सुरक्षित निकालकर अपने निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच वहां से गुजर रहे केदारनाथ पूर्व विधायक मनोज रावत ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपने निजी वाहन से दो घायल छात्राओं को सीएचसी अगस्त्यमुनि पहुंचाया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Rudraprayag accident today: घायलों की पहचान
० अनुपमा पुत्री अमर सिंह नेगी ग्राम दौला
० शालिनी पुत्री रविंद्र
० महक पुत्री संजय नेगी ग्राम कंडारा
० आरूषी पुत्री चन्द्रमोहन
० दंपति गजपाल लाल पुत्र सोनू लाला उम्र 59 निवासी ग्राम कंडारा, सरिता देवी धर्म पत्नी गजपाल लाल ग्राम कंडारा
० प्रमोद सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह

यह भी पढ़िए:Tanakpur Pithoragarh NH block : भारी भूस्खलन से बंद हुआ टनकपुर पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top