Connect with us
haridwar sex racket latest news police live
फोटो सोशल मीडिया Haridwar live news today

Home / उत्तराखण्ड / Haridwar news: होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पुलिस पहुंची तो उड़ गए होश

उत्तराखण्ड हरिद्वार

Haridwar news: होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पुलिस पहुंची तो उड़ गए होश

1 min read

Haridwar live news today: होटल मे चल रहा था देह व्यापार, तभी पहुँची पुलिस, होटल संचालक के उड़े होश, आपत्तिजनक हालत में मिली महिलाएं व पुरुष…..

Haridwar live news today: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है जहां पर एक होटल में चल रहे देह व्यापार का खुलासा पुलिस प्रशासन ने छापा मारकर किया है। दरअसल पुलिस के पहुंचते ही होटल संचालक के होश उड़ गए जिसके बाद होटल के कमरो को खुलवाया गया तो तीन महिलाएं व पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है वही होटल संचालक समेत अन्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है । बताया जा रहा है कि होटल में देह व्यापार के लिए महिलाओं को लाया जाता था।

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड : लिव इन मे रहने के लिए दो जोड़ो ने किया आवेदन, मांगी संग रहने की अनुमति

haridwar sex racket latest news अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के सिडकुल क्षेत्र के महादेवपुरम स्थित होटल मे महिलाओं को बुलाकर लम्बे समय से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। जिसकी भनक लगते ही एएचटीयू प्रभारी इंस्पेक्टर विजय सिंह और सिडकुल थाने के एसआई योगेश कुमार की टीम महादेवपुरम फेस 2 में स्थित होटल मे बीते मंगलवार की रात छापा मारने के लिए पहुँची। जहाँ पर उन्हे काउंटर का संचालक जानी कुमार निवासी जनकपुरी मुजफ्फरनगर बैठा मिला जिससे पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने महिलाओं को बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा कराने की बात कबूल की।

haridwar police news today तभी कमरों को खुलवाने पर तीन महिलाएं और तीन पुरुष अंदर से आपत्तिजनक हालत में मिले वहीं कमरो के भीतर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। इस पूरे मामले मे आरोपी अशरफ निवासी भजनपुर थाना सैफनी जिला रामपुर यूपी, नकुल निवासी बजीदपुर शेरकोट बिजनौर, सुमित निवासी रोशनाबाद सिडकुल और सहारनपुर निवासी तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया । होटल संचालकों ने पुलिस पूछताछ में कबूला कि नौशाद, तरमीम निवासीगण सलेमपुर और जाहिद निवासी गोविंदपुर दादूपुर महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों को लेकर आते थे। पुलिस के पहुंचते ही तीनों भाग निकले। जिनकी तलाश लगातार जारी है। वहीं बताया जा रहा है कि एक प्रेमी प्रेमिका को भी रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा गया है जिनका रैकेट से कोई संबंध नहीं है हालांकि उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top