Connect with us
Rishikesh Devprayag highway news
सांकेतिक फोटो Rishikesh Devprayag highway news

Home / उत्तराखण्ड / बड़ी खबर: ऋषिकेश देवप्रयाग हाइवे में अब रात को नहीं दौड़ेंगे वाहन इस वजह से लिया गया निर्णय

उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल

बड़ी खबर: ऋषिकेश देवप्रयाग हाइवे में अब रात को नहीं दौड़ेंगे वाहन इस वजह से लिया गया निर्णय

1 min read

Rishikesh Devprayag highway news : 1 नवंबर से रात के दस बजे से सुबह 5:00 बजे तक ऋषिकेश- देवप्रयाग के बीच वाहनों की आवाजाही पर लगा प्रतिबंध…

Rishikesh Devprayag highway news : उत्तराखंड के ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से सभी यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि 1 नवंबर से देवप्रयाग और ऋषिकेश के बीच रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहने वाली है। दरअसल यह फैसला पुलिस ने लगातार घटित हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए रोकने के लिए लिया है। बताते चले कि इस दौरान केवल आपातकालीन सेवाओं पर किसी भी प्रकार का प्रतिबन्ध नहीं रहने वाला है।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: हल्द्वानी के इन छह रूटों पर दौड़ेगी सिटी बस, जाम से मिलेगा निजात….

यात्रियों की सुरक्षा के हितों को ध्यान मे रखते हुए लिया गया बड़ा फैसला:-

Rishikesh Devprayag highway road closed बता दें टिहरी जिले के ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अक्सर कई बार दर्दनाक हादसे घटित होते रहते है। जिसके चलते वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने अब एक नवंबर से देवप्रयाग और ऋषिकेश के बीच रात 10:00 बजे से सुबह के 5:00 तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है। बताया जा रहा है कि केवल आपातकालीन सेवाओं पर कोई भी प्रतिबंध नहीं रहेगा। इस पर थाना अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने कहा कि देवप्रयाग ऋषिकेश मार्ग पर रात में आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं घटित होती है जिसके तहत यात्रियों की सुरक्षा के हितों को ध्यान मे रखते हुए यह अहम निर्णय लिया गया है। इस फैसले से कहीं ना कहीं दुर्घटनाओं को कम किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- Uttarkashi Masjid News: उत्तरकाशी में धारा 163 लागू, मस्जिद को लेकर बड़ा बवाल…

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top