Connect with us
Betalghat guldar tiger attack latest news today
फोटो सोशल मीडिया Betalghat latest news today

Home / UTTARAKHAND GULDAR / Betalghat news today: बेतालघाट बाघ पकड़ने हेतु पिंजरा लगाने आए वनकर्मी को ग्रामीणों ने पीटा

UTTARAKHAND GULDAR नैनीताल

Betalghat news today: बेतालघाट बाघ पकड़ने हेतु पिंजरा लगाने आए वनकर्मी को ग्रामीणों ने पीटा

1 min read

Betalghat latest news today : ओखलढुंगा क्षेत्र में बाघ ने महिला को बनाया निवाला, गुस्साएं ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने आए वनकर्मी को पीटा….

Betalghat latest news today: उत्तराखंड मे लगातार गुलदार व बाघ के हमले घातक होते जा रहे है जिन्होंने अभी तक कई सारे लोगों को अपना निवाला बनाया है। ऐसी ही कुछ खबर बीते मंगलवार को नैनीताल जिले के बेतालघाट तहसील क्षेत्र से सामने आई थी जहाँ पर जंगल में लकड़ी लेने गई एक महिला को बाघ ने अपना निवाला बनाया था। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में अच्छा खासा आक्रोश देखने को मिला जिसके चलते उन्होंने गांव में बाघ को ट्रेकुलाइज करने के लिए पिंजरा लगाने आए वनकर्मी को खूब पीटा। ग्रामीणों का आरोप था कि उन्हे वन कर्मी ने धमकी दी थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- Betalghat guldar attack today: बेतालघाट में गुलदार ने बनाया महिला को अपना निवाला

Betalghat tiger guldar news today गौरतलब हो कि मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के बेतालघाट तहसील क्षेत्र के ओखलढुंगा गांव निवासी नवीन जोशी की 49 वर्षीय पत्नी शांति देवी बीते मंगलवार को जंगल में लकड़ी लेने के लिए गई थी तभी इस दौरान महिला पर बाघ ने घातक हमला किया जिसके चलते महिला के मौत हो गई। इस घटना के बाद से ग्रामीणों मे काफी आक्रोश बना हुआ था। जिसके कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही महिला का शव रखकर वन विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और बाघ को ट्रेकुलाइज करने की मांग को लेकर रात भर प्रदर्शन किया। जिसके बाद वन विभाग द्वारा उच्च अधिकारियों की अनुमति पर ग्रामीणों की मांग को देखते हुए वन विभाग ने पिंजरा लगाया।
यह भी पढ़ें- Champawat News Live: चंपावत- सुखीढांग में कुत्ते को मारने गया गुलदार घर में कैद

betalghat nainital news today इसके साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा देने को लेकर कार्यवाही शुरू कर दी गई। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि बाघ को जल्द ही ट्रेकुलाइज किया जाए। वहीं मौके पर मौजूद उप जिला अधिकारी राहुल शाह, समेत अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया इसके बाद ग्रामीण मान गए थे। वहीं बीते बुधवार की सुबह वनकर्मी जसवंत सिंह रावत गांव मे दूसरा पिंजरा लगाने के लिए आए थे जिन्हें ग्रामीणों ने घेरकर खूब पीटा। ग्रामीणों का आरोप था कि वनकर्मी ने उनको धमकी दी जिसका वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा बनाया गया था जो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिवंगत नायक का कहना है कि वन कर्मी के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना बेहद शर्मनाक है।

यह भी पढ़ें- Bhimtal guldar attack news: भीमताल में महिला को गुलदार ने बनाया निवाला…..

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GULDAR

To Top