Connect with us
Bageshwar latest news today
फोटो सोशल मीडिया Bageshwar latest news today

Home / उत्तराखण्ड / Bageshwar news today: बागेश्वर में ततैयों के हमले में महिला की चली गई जिंदगी

उत्तराखण्ड बागेश्वर

Bageshwar news today: बागेश्वर में ततैयों के हमले में महिला की चली गई जिंदगी

1 min read

Bageshwar latest news today : खेत में काम करते समय महिला पर ततैया के झुंड ने किया हमला, उपचार के दौरान महिला ने तोड़ा दम, परिजनों मे मचा कोहराम….

Bageshwar latest news today: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गुलदारों का आतंक तो लगातार बरकरार ही है लेकिन इसके साथ ही ततैयों के झुंड भी लोगों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार रहे है । जो एक गंभीर समस्या बन चुकी है। ऐसी ही कुछ खबर बागेश्वर जिले से सामने आ रही है जहां पर खेत में काम कर रही महिला पर ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया जिसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर महिला ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- Tehri Garhwal pregnant women: टिहरी गढ़वाल में गर्भवती ने जंगल में दिया नवजात को जन्म

kapkot Bageshwar news today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के कपकोट के बैसानी गांव के घनश्यामनगरी तोक निवासी 40 वर्षीय हेमा देवी पत्नी रविंद्र सिंह बीते बुधवार को घर के पास ही खेत में काम कर रही थी तभी इस दौरान झाड़ियों में बने ततैया के छत्ते मे भारी संख्या में बैठे ततैयों ने उन पर धावा बोल दिया। जिसके चलते हेमा की चीख पुकार मच गई। तभी हेमा के देवर राजेंद्र सिंह चीख पुकार सुनते ही तुरंत घटना स्थल की तरफ पहुंचे और किसी तरह से हेमा को बचाकर घर लाए ।
यह भी पढ़ें- Pauri Garhwal news: यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल मे बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जिंदगी..

ततैयों ने हेमा को बुरी तरह से जख्मी कर लिया था जिसके चलते उन्हें तत्काल 2 किलोमीटर दूर सड़क तक लाया गया और वहां से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर भेजने को कहा लेकिन हायर सेंटर ले जाने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया था। इस घटना के बाद से महिला के परिजन सदमे में है। मृतका हेमा के परिजनों ने बताया कि हेमा के पति राजेंद्र दमन में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं जिनके दो बच्चे हैं जिसमें से एक लड़का दिव्यांग है। बताया जा रहा है कि हेमा की मौत की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया और तत्पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया। वही रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि ततैयों के काटने से मौत के मामले में ₹6 लाख का मुआवजा देने का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें- Ramnagar Tiger attack: रामनगर में घास लेने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला….

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top