Connect with us
Triloki devi Tanakpur champawat latest news today
फोटो सोशल मीडिया Tanakpur latest news today

उत्तराखण्ड

Tanakpur News today: टनकपुर में चारा लेने गई महिला की पेड़ से गिरने से गई जिंदगी

Tanakpur latest news today : जंगल में चारा पत्ती लेने गई महिला की पेड़ से गिरकर मौत, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल….

Tanakpur latest news today : उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में महिलाओं का जीवन अत्यंत संघर्ष पूर्ण होता है खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां महिलाओं को रोजमर्रा के कामों में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है जिसमें पशुओं के लिए चारा लाना ,लकड़ी काटना आदि शामिल है। इन कार्यों के दौरान महिलाओं पर पहाड़ी इलाके की दुर्गम परिस्थितियों और जंगली जानवरों का खतरा तो हमेशा बना ही रहता है लेकिन इसके साथ ही अक्सर चारा काटते समय वह पेड़ से गिरकर भी दर्दनाक हादसों का शिकार हो जाती हैं। ऐसी ही कुछ खबर चंपावत जिले से सामने आ रही है जहां पर पशुओं के लिए चारा काटने गई महिला पेड़ से गिरकर हादसे का शिकार हो गई जिसमें महिला की जिंदगी चली गई।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news: भयावह सड़क हादसों से दहला कुमाऊं, चचरे भाइयों समेत 5 की गई जिंदगी

champawat latest news today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र के नायकगोठ गांव की निवासी 36 वर्षीय त्रिलोकी देवी पत्नी दीपक सिंह अन्य महिलाओं के साथ जानवरों के लिए चारा लेने के लिए जंगल गई थी। जहां पर वह पेड़ पर चढ़कर पत्तियां काट रही थी तभी अचानक से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से सीधे नीचे जा गिरी जिसे देखकर अन्य महिलाएं घबरा गई। वहीं पेड़ से गिरने के कारण त्रिलोकी देवी को बुरी तरह चोट लगी जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी त्रिलोकी के परिजनों को दी तथा जानकारी मिलते ही उनके परिजन और ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे जहां से महिला को किसी तरह उप जिला अस्पताल टनकपुर ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने त्रिलोकी देवी को मृत घोषित कर दिया। दरअसल महिला के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आई थी जिससे महिला ने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि महिला का पति दीपक सिंह वाहन चालक है जबकि उनके दो बच्चे भी हैं।

यह भी पढ़ें- Tehri Garhwal latest news: टिहरी गढ़वाल में खाई में गिरी बोलेरो, 3 युवकों की गई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!