Connect with us
Tehri Garhwal road accident today
फोटो सोशल मीडिया Tehri Garhwal accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Tehri Garhwal latest news: टिहरी गढ़वाल में खाई में गिरी बोलेरो, 3 युवकों की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT टिहरी गढ़वाल

Tehri Garhwal latest news: टिहरी गढ़वाल में खाई में गिरी बोलेरो, 3 युवकों की गई जिंदगी

1 min read

Tehri Garhwal accident today: गहरी खाई में समाई बोलेरो, 3 युवकों ने मौके पर ही तोड़ दिया दम….

Tehri Garhwal accident today: राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। भयावह सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले से सामने आ रही है जहां देवप्रयाग विधानसभा के कीर्तिनगर क्षेत्र में एक बोलेरो के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को खाई से बाहर निकाल लिया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को बेस हॉस्पिटल श्रीकोट में भर्ती कराया है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news: भयावह सड़क हादसों से दहला कुमाऊं, चचरे भाइयों समेत 5 की गई जिंदगी

Tehri Garhwal road accident today अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक यह भयावह सड़क हादसा पैंडुला-मैखंडी मोटर मार्ग पर सेमला व काटल के बीच घटित हुआ है। बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन संख्या UK07TB0358 न्यूली की ओर जा रहा था। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां इस दर्दनाक सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त वाहन के परखच्चे उड़ गए वहीं तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार का ग्रास बने मृतकों की पहचान पंकज फोदणी निवासी न्यूली, रमेश लाल निवासी अमरोली एवं वाहन चालक गणेश मिंया निवासी अमरोली दुगड्डा टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। जबकि वाहन में सवार 29 वर्षीय मनोज निवासी अमरोली गंभीर रूप से घायल हो गया है।

यह भी पढ़ें- Almora news: 4 दिन से लापता शिक्षक की चली ग‌ई जिंदगी, गधेरे में मिला शव

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top