Connect with us
alt="Lockdown in uttarakhand three district news"

Home / उत्तराखण्ड / इस हफ्ते शनिवार और रविवार को उत्तराखण्ड के इन जिलों में जारी रहेगा लॉकडाउन

उत्तराखण्ड LOCKDOWN IN UTTARAKHAND

इस हफ्ते शनिवार और रविवार को उत्तराखण्ड के इन जिलों में जारी रहेगा लॉकडाउन

1 min read

Lockdown In Uttarakhand : कोरोना वाइरस के बढ़ते मामलों को देख इस शनिवार और रविवार को भी लॉकडाउन किया जारी

पिछले सप्ताह राज्य सरकार ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए शनिवार और रविवार को प्रदेश के चारों मैदानी जिलों में लॉकडाउन (lockdown in uttarakhand) का फैसला लिया था। जो आगे भी जारी रहेगा या नहीं इस बात को लेकर लोगों में काफी असमंजस का माहौल था। लेकिन अब दो दिवसीय लॉकडाउन की बात साफ हो चुकी है। जी हाँ प्रदेश मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के अनुसार प्रदेश के सिर्फ तीन मैदानी जिलों में इस शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। जिनमें हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में लॉकडाउन जारी रहेगा। जहां पिछले दिनों कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। इन जनपदों में देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के साथ ही नैनीताल भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए बीते हफ्ते मुख्यमंत्री के निर्देश चार जिलों में लॉकडाउन रखा गया था। लेकिन उस समय यह व्यवस्था सिर्फ एक ही हफ्ते के लिए लागू की गई थी। जिसमें यह स्पष्ट किया गया था कि अगले हफ्ते फिर जिलाधिकारियों से कोरोना आकड़ों की रिपोर्ट लेकर अग्रिम आदेश जारी किया जाएगा।  इसके साथ ही देहरादून में भी लॉकडाउन इस हफ्ते रहेगा या नहीं आज शाम तक स्पष्ट हो जाएगा साथ ही आवश्यक सामग्री की वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी। गाइडलाइंस के विषय में जानकारी मुख्य सचिव की ओर से आज शाम तक जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड : पहाड़ में दुखद घटना, आंगन में खेल रहे मासूम बच्चे की सांप के डसने से मौत

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top