Connect with us
Uttarakhand LPG cylinder news: Workers and students will get 5kg gas cylinders, ID required crisis price rate today update live
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand LPG cylinder news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand LPG cylinder news: श्रमिकों छात्रों को तुरंत मिलेगा छुटकू गैस सिलेंडर ID जरूरी

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand LPG cylinder news: श्रमिकों छात्रों को तुरंत मिलेगा छुटकू गैस सिलेंडर ID जरूरी

1 min read

Uttarakhand LPG cylinder news: प्रवासी श्रमिकों और छात्रों को तुरंत मिलेगा 5 किलो का एलपीजी गैस सिलिंडर, दिखाना होगा पहचान पत्र..

Uttarakhand LPG cylinder news: Workers and students will get 5kg gas cylinders, ID required crisis price rate today update live: उत्तराखंड में प्रवासी श्रमिकों व छात्रों के लिए एक राहत की खबर सामने आ रही है ,कि उन्हें अब आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र दिखाकर किसी भी एजेंसी से 5 किलोग्राम का छोटा एलपीजी सिलेंडर मिल सकता है। बताते चले उपभोक्ताओं की दिक्कतों को देखते हुए यह समाधान निकाला गया है।

यह भी पढ़े :लालकुआं: 43 छात्रों को अभी तक नहीं मिली 2024-25 की छात्रवृत्ति, विधायक ने लिया संज्ञान

बता दें प्रदेश के अपर आयुक्त खाद्य पीएस पांगती ने कहा कि प्रदेश में प्रवासी श्रमिक और छात्रों की संख्या अधिक है, ऐसे में उनकी समस्या का हल निकाला गया है। इतना ही नहीं बल्कि उनकी समस्या को दूर करने के लिए आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र के आधार पर उन्हें किसी भी गैस एजेंसी से 5 किलोग्राम का छोटा एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा। छोटे 5 किलोग्राम के सिलेंडरों की बिक्री भी बढ़ी है और अब तक 6700 से अधिक सिलेंडर बेचे जा चुके हैं।

घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य (Uttarakhand LPG cylinder news) 

पीएस पांगती ने बताया कि राज्य में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और 1 मार्च 2026 से अब तक 18 लाख से अधिक सिलेंडर घरों तक पहुंचाए जा चुके हैं। इसके अलावा डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है ना ही किसी भी पंप से इसकी शिकायत आ रही है।

यह भी पढ़े :Berinag news today: बेरीनाग भाजपा स्थापना दिवस अनुश्रण समिति सदस्य बने दीपक नेवलिया का स्वागत

वाणिज्यिक गैस आपूर्ति 66 प्रतिशत, चार धाम यात्रा के लिए 5% अतिरिक्त कोटा (Uttarakhand LPG cylinder news: Workers and students will get 5kg gas cylinders) 

वाणिज्यिक गैस आपूर्ति के लिए प्रदेश सरकार ने 66 प्रतिशत वितरण का एसओपी लागू किया है। जिसके कारण होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, गेस्ट हाउस, होमस्टे, शादी समारोह और उद्योगों को प्रतिदिन 6,310 सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वही चार धाम यात्रा और विवाह सीजन को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र से अप्रैल से नवंबर महीने तक 100% वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति बहाल करने व अतिरिक्त 5% देने की माँग की है।

घरेलू गैस बुकिंग में आई कमी (Uttarakhand LPG cylinder) 

बताते चले हाल के दिनों में एलपीजी की पैनिक बुकिंग में कमी आई है, जिसमें 15 मार्च को जहां 90,000 बुकिंग दर्ज हुई थी ,वही 6 अप्रैल तक यह घटकर 45,000 रह गई। इसके अलावा जमाखोरी और कालाबाजारी पर नियंत्रण की कार्यवाही जारी है जिसके तहत अभी तक 6,205 निरीक्षण 19 fIR और सात लोगों की गिरफ्तारी तक हो चुकी है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top