Connect with us
Uttarakhand: Major road accident in Mussoorie, Bolero fall in 300 meters deep ditch

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : मसूरी में बड़ा सड़क हादसा 300 मीटर गहरी खाई में जा समाई बोलेरो

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड : मसूरी में बड़ा सड़क हादसा 300 मीटर गहरी खाई में जा समाई बोलेरो

1 min read

राज्य के किसी न किसी कोने से आए दिन सड़क हादसों की खबर सुनने को मिलती है। वही आज एक दुखद कब है राज्य के मसूरी -देहरादून मार्ग से सामने आ रही है जहां झड़ीपानी के पास बारिश के बाद हुए घने कोहरे के कारण एक महिंद्रा बोलेरो जीप के अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से बोलेरो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।वही घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस और 108 एंबुलेंस मसूरी कोतवाल मौके पर पहुंचे।बता दें कि पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर मसूरी उप जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़िए:देहरादून में फटा बादल हुई भारी तबाही, सात घर बह गए, एक पुल टूटा

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार देहरादून से मसूरी की ओर आ रही बोलेरो यूके07 सी 0882 झड़ीपानी के पास घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे बोलेरो मे सवार राकेश थपलियाल उम्र 34 वर्ष पुत्र नथीराम थपलियाल निवासी बार्लोगज, जमीर अहमद उम्र 45 वर्ष नजीर अहमद निवासी झड़ीपानी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलो को 108 की मदद से मसूरी के उप जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों की ओर से प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया।वही पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है ।
यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड: पहाड़ी से गिरा भारी भरकम बोल्डर, युवक की मौत, 5 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top