UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Uttarakhand marriage news: हरियाणा से शादी करने किच्छा आया दुल्हा मंडप से पहुंच गया हवालात में
1 min read
Uttarakhand marriage news : 15 साल की नाबालिक लड़की से विवाह करने उत्तराखंड पहुंचा हरियाणा का दूल्हा
Uttarakhand marriage news: groom who came from Haryana to get married go to jail in kichha bride turned out minor udham Singh Nagar breaking today : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है ,जहां पर हरियाणा का एक युवक बारात लेकर नाबालिक किशोरी से विवाह करने पहुंच गया। हालांकि स्वयं सेवी संस्था आईएसडी की सतर्कता के बाद पुलिस प्रशासन के सहयोग से विवाह को रुकवा दिया गया।
यह भी पढ़े :Ranikhet news live today: रानीखेत शादी के एक माह बाद दुल्हन गहने नकदी लेकर हुई रफूचक्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के किच्छा के पुलभट्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अंजनिया की निवासी 15 वर्षीय नाबालिक किशोरी दुल्हन बनने जा रही थी। जिसका दूल्हा 27 वर्षीय युवक विवाह के लिए हरियाणा से बारात लेकर पहुंच गया लेकिन स्वयंसेवी संस्था आईएसडी की सतर्कता के बाद पुलिस प्रशासन के सहयोग से विवाह को रुकवा दिया गया इसके साथ ही बालिका को वन स्टॉप सेंटर भिजवाया गया। बताते चले आईएसडी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्ति रथ का संचालन कर रहा है।
चाइल्ड लाइन 1098 पर पुलिस हेल्पलाइन 112 पर मिली सूचना
सोमवार की रात गांव अंजनिया मे 15 वर्षीय बालिका का विवाह संपन्न होने की सूचना पर आईएसडी की परियोजना निदेशक बिंदु वासिनी ने चाइल्ड लाइन 1098 व पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने सोमवार की रात बारात निकालने की तैयारी पर बालिका के परिजनों से आधार कार्ड मांगा तो वह आनाकानी करने लगे। जूनियर हाई स्कूल से प्राप्त दस्तावेज के आधार पर बालिका की उम्र 15 वर्ष 11 माह पाई गई जिसके चलते विवाह को रोका गया। विवाह के पूरे कार्यक्रम की वीडियो ग्राफी कराई गई, वहीं मौके पर मौजूद बैंड बाजा और कैटरर को भी निर्देश दिए गए कि आगे से कभी कोई भी वैवाहिक कार्य लेने से पहले यह जाँच जरूर करें कि दूल्हा और दुल्हन बालिक उम्र के हो।
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
