Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड के सुपरस्टार नीरज डबराल ने मचाया अपने अभिनय से धमाल जानिये उनके बारे में
उत्तराखण्ड उत्तराखण्ड लोकसंगीत
उत्तराखंड के सुपरस्टार नीरज डबराल ने मचाया अपने अभिनय से धमाल जानिये उनके बारे में
1 min read
अपनी बेहतरीन अदाकारी से उत्तराखण्ड संगीत जगत में छाए मशहूर अभिनेता नीरज डबराल (Neeraj Dabral), जानिए उनके बारे में (Biography)…
अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए समूचे उत्तराखंड में जाने जाने वाले हिलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता नीरज डबराल (Neeraj Dabral) वैसे तो आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है फिर भी हम उनके कुछ अनछुए पहलुओं से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं। जी हां छोटी सी उम्र में अपनी बेहतरीन अदाकारी से पहाड़ी लोकसंगीत की दुनिया में खासी पहचान बनाने वाले नीरज के बारे में (Biography) कुछ दिलचस्प बाते आज हम साझा करने जा रहे हैं। मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के गहली गांव निवासी नीरज अब तक कई विडियो गीतों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का मन मोह चुके हैं। गायक मुकेश बिष्ट के बिंदुली गीत में नीरज ने पहली बार अभिनय कर उत्तराखण्ड संगीत जगत में कदम रखा था। इसके बाद तो अपने अभिनय से उन्होंने लोगों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी कि फिर कभी पीछे मुड़कर देखने का अवसर ही नहीं मिला।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड संगीत जगत में अपने दमदार अभिनय से छाए हुए है नीरज डबराल देखिए वीडियो
बता दें कि मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के गहली गांव निवासी नीरज डबराल का जन्म 2 अगस्त 2000 को धीरज डबराल और सुनीता देवी के घर हुआ था। अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त करने वाले नीरज ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज कूतणी से की। जिसके बाद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार से उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की। बताते चलें कि 21 वर्ष की उम्र में 100 से अधिक पहाड़ी गीतों में अभिनय कर चुके नीरज ने वर्ष 2019 में गढ़वाली गीत में पहली बार अभिनय किया था। देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में नीरज बताते हैं कि उनके द्वारा अभिनीत सबसे लोकप्रिय गढ़वाली गीत जहां धनराज शौर्य का छछरी गीत रहा वहीं कुमाऊनी गीतों में युवा गायक जितेंद्र तोमक्याल के पहाड़ी मेशअप गीत में उन्होंने काफी धमाल मचाया। जिसे लोगों द्वारा खासा पसंद किया गया।
मशहूर अभिनेता नीरज डबराल का जीवन परिचय :-
नाम– नीरज डबराल
पिता– धीरज डबराल
माता– सुनीता देवी
जन्म– 2 अगस्त 2000, गहली (पौड़ी गढ़वाल)
प्राथमिक शिक्षा– राजकीय प्राथमिक विद्यालय गहली
माध्यमिक शिक्षा (इंटरमीडिएट)– राजकीय इंटर कॉलेज कूतणी
उच्च शिक्षा– राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार
परिवार– माता, पिता, छोटा भाई
पहला गीत– बिंदुली (मुकेश बिष्ट)
गढ़वाली गीतों में कदम– 2019
कुल गीत– 100+
सबसे हिट गढ़वाली गीत– छुछरी (धनराज शौर्य)
सबसे हिट कुमाऊंनी गीत– पहाड़ी मेशअप (जितेंद्र तोमक्याल)
आदर्श एवं प्रेरणास्रोत– पाल साउल, सिद्धार्थ मल्होत्रा
पसंद– घूमना-फिरना, डांस, अभिनय
लम्बाई– 5 फीट 8 इंच
वजन– 46 किलोग्राम
आयु – 21
You may also like...
Related articles
Almora News Hindi: रानीखेत में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत
1 min read रानीखेत में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत (Road Accident)…
Read More
Ramnagar news today: रामनगर कोसी नदी में डूबने से रिजार्ट कर्मी की चली गई जिंदगी
1 min read Ramnagar news today nainital breaking news live uttarakhand news today hindi kosi river news कोसी नदी में…
Read More
Chamoli News today: चमोली परिजनों ने मोबाइल चलाने से डांटा तो 8वीं की छात्रा ने खत्म कर दी जिंदगी
1 min read Chamoli News today kids mobile ban social media ban uttarakhand breaking news today chamoli news live मोबाइल…
Read More
Uttarakhand: हल्द्वानी, काशीपुर और रुद्रपुर में एक जमीन के पांच दावेदार जमीन फर्जीवाड़े का खुलासा
1 min read Uttarakhand Land Fraud Case in Haldwani Rudrapur and Kashipur: उत्तराखंड में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30…
Read More
Uttarakhand news: टिहरी में गुलदार ने छत पर पढ़ रही मासूम और सो रही महिला पर किया हमला
1 min read Tehri Garhwal Leopard Attack: टिहरी में गुलदार का बढ़ता आतंक, छत पर पढ़ रही मासूम और सो…
Read More
Pithoragarh news today पिथौरागढ़ पति और 3 बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार महिला हरियाणा में मिली
1 min read Pithoragarh news today kanalichina Pithoragarh news live uttarakhand breaking news today uttarakhand love affair uttarakhand married women…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
