UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Nainital news live today: हल्द्वानी होली में खूब छलके जाम, 7 करोड़ की शराब गटक गए शौकीन
1 min read
Uttarakhand nainital news live today: during holi wine liquor alcohol sale reached 7 crore in Haldwani lalkuan: होली पर हल्द्वानी में छलके जाम, चार दिनों में सात करोड़ की शराब की बिक्री; अवैध कारोबार पर भी कार्रवाई
Uttarakhand nainital news live today: during holi wine liquor alcohol sale reached 7 crore in Haldwani lalkuan: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से एक बेहद चौकाने वाली खबर सामने आ रही है जहां हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में इस बार होली का उत्सव शराब की भारी खपत के साथ नजर आया। होली त्योहार के चार दिनों के भीतर शहर में शराब की बिक्री का आंकड़ा सात करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया। आबकारी विभाग के अनुसार एक से चार मार्च के बीच कुल 91 हजार से अधिक शराब की बोतलें बिकीं, जिससे सरकारी राजस्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।
त्योहार से ठीक पहले बाजार में सबसे ज्यादा रौनक तीन मार्च को देखने को मिली। इस दिन अकेले 47,570 बोतलों की बिक्री दर्ज की गई, जिसकी कीमत लगभग चार करोड़ 21 लाख रुपये आंकी गई है। शराब की खरीदारी का यह आंकड़ा इन चार दिनों में सबसे अधिक रहा।
चार दिनों में बिक्री का पूरा आंकड़ा
आबकारी विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार चार दिनों में शराब की बिक्री का विवरण इस प्रकार रहा—
1 मार्च : 17,600 बोतलें — 1 करोड़ 3 लाख 9 हजार 750 रुपये
2 मार्च : 19,700 बोतलें — 1 करोड़ 37 लाख 29 हजार 50 रुपये
3 मार्च : 47,570 बोतलें — 4 करोड़ 21 लाख 57 हजार 40 रुपये
4 मार्च : 6,180 बोतलें — 34 लाख 67 हजार 450 रुपये
इन चार दिनों में कुल 91,050 बोतलों की बिक्री हुई, जिसकी कुल कीमत लगभग 6 करोड़ 96 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
होली के दिन शाम को खुलीं दुकानें
होली के दिन प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार शराब की दुकानें शाम पांच बजे के बाद खोली गईं। इसके बावजूद कुछ ही घंटों में 6180 बोतलें बिक गईं, जिससे लगभग 34 लाख रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।
अवैध शराब कारोबार पर भी शिकंजा
त्योहार के दौरान जहां लाइसेंसी दुकानों पर बिक्री बढ़ी, वहीं कुछ स्थानों पर अवैध शराब की तस्करी भी सामने आई। आबकारी विभाग की टीमों ने छापेमारी करते हुए 121 बोतल देशी शराब, 87 बोतल अंग्रेजी शराब और करीब 520 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इस कार्रवाई में 16 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जब्त की गई अवैध शराब की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है।
हल्द्वानी और लालकुआं में कुल 26 दुकानें
आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट के अनुसार हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में कुल 14 अंग्रेजी शराब और 12 देशी शराब की दुकानें संचालित हैं। होली के अवसर पर इन दुकानों में ग्राहकों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक रही।
यह भी पढ़ें- Dehradun samachar today: देहरादून में अब चलेगा हाउस टैक्स वसूली अभियान
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
