Connect with us
Uttarakhand Nainital news today: 3-Year-Old Delhi Tourist Falls 20 Feet from Hotel Window, Critically Injured
Image: सांकेतिक फोटो (Nainital News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand : नैनीताल में बड़ा हादसा, बंदर को पत्थर मारते समय 20 फीट नीचे गिरा मासूम

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Uttarakhand : नैनीताल में बड़ा हादसा, बंदर को पत्थर मारते समय 20 फीट नीचे गिरा मासूम

1 min read

|Nainital News Today Tourist accident by monkey|
नैनीताल घूमने आए दिल्ली के पर्यटक परिवार के साथ हादसा, होटल की खिड़की से गिरा तीन वर्षीय मासूम

|Nainital News Today Tourist accident by monkey|
उत्तराखंड के नैनीताल में घूमने आए दिल्ली के एक पर्यटक परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। मल्लीताल क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे परिवार का तीन वर्षीय बेटा खेलते-खेलते होटल की खिड़की से करीब 20 फीट नीचे गिर गया। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें : Pauri Leopard News: पौड़ी में पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर गुलदार, महिला को बनाया था शिकार…

बंदर को पत्थर मारने के दौरान हुआ हादसा (Hotel Window Fall)

जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी विशाल सोनी अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने नैनीताल आए थे और मल्लीताल के एक होटल में ठहरे हुए थे। रविवार सुबह उनका तीन वर्षीय बेटा गौरांत होटल के कमरे में खेल रहा था। इसी दौरान खिड़की के बाहर बंदर दिखाई देने पर वह उन्हें पत्थर मारने की कोशिश करने लगा। खेल-खेल में अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह खिड़की से करीब 20 फीट नीचे जा गिरा। घटना होते ही होटल में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में आई गंभीर चोटें (Nainital breaking News)

परिजन घायल बच्चे को तुरंत बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि बच्चे के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत चिंताजनक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand news: इंग्लैंड से आया सफेद बंदर ‘मोंटी’, 22 साल से अल्मोड़ा में बटोर रहा सुर्खियां

पर्यटकों से बरतने की अपील (Nainital News Today)

घटना ने एक बार फिर होटल में छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि पर्यटन स्थलों पर ठहरने के दौरान अभिभावकों को बच्चों पर विशेष नजर रखनी चाहिए, खासकर उन कमरों में जहां खिड़कियां या बालकनी खुली हों। छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। फिलहाल मासूम का इलाज जारी है और परिवार उसकी सलामती की दुआ कर रहा है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top