ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS
Uttarakhand news: इंग्लैंड से आया सफेद बंदर ‘मोंटी’, 22 साल से अल्मोड़ा में बटोर रहा सुर्खियां
1 min read
Almora white monkey: इंग्लैंड से आया मोंटी उत्तराखंड में बन गया सबका प्यारा, मोंटी अब मृग विहार की पहचान..
Uttarakhand news: England’s White Monkey ‘Monty’ Becomes the Beloved Face of Almora Mrig Vihar After 22 Years: वैसे तो उत्तराखंड में लाखों की संख्या में बंदरों का आंतक देखने को मिलता है, लेकिन इसी बीच उत्तराखंड में एक अनोखे बंदर की कहानी काफी चर्चाओं में है जो कई सालों से लोगों के बीच जीवित है। दरअसल यह बंदर अल्मोड़ा के मृग विहार रेस्क्यू सेंटर में रह रहा दुर्लभ सफेद बंदर मोंटी है जो एक अनोखी कहानी का हिस्सा बन गया है। इसी के साथ यह लोगों का दुलारा बन्दर भी है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand mausam update: उत्तराखण्ड मौसम आज 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
बता दें वर्ष 2004 में इंग्लैंड से एक विदेशी पर्यटक जॉन अल्मोड़ा पहुंचा। इस दौरान जॉन के साथ मोंटी नाम का बंदर भी अल्मोड़ा आया जो करीब 22 वर्षों से मृग विहार की पहचान बना हुआ है। यह बंदर अपने दुर्लभ सफेद रंगत और शांत स्वभाव के कारण बच्चों और पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।
मोंटी पहुँचा मृग विहार ( Almora monkey news today)
वर्ष 2004 में जॉन नाम का विदेशी पर्यटक मोंटी को वाहन से घूमाने लाया। तभी उसने जैसे ही मोंटी को बाहर निकाला तो आसपास मौजूद स्थानीय बंदरों ने उसे घेर लिया और घबराकर मोंटी एक पेड़ पर चढ़ गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मोंटी को तुरंत रेस्क्यू कर सुरक्षित मृग विहार ले गई।
यह भी पढ़े :Uttarakhand breaking news: बागेश्वर में भांजी से दुष्कर्म पर मामा को 20 साल की सजा….
मौसमी फलों का शौकीन है मोंटी ( Almora monty monkey news hindi)
शुरुआती दिनों मोंटी को काफी सहम कर रहना पड़ता था, लेकिन धीरे-धीरे उसने रेस्क्यू केंद्र को ही अपना घर बना लिया। करीब 55 सेमी लंबा और 8 से 9 किलोग्राम वजन का मोंटी आज पूरी तरह से स्वस्थ है जिसे देखने के लिए बच्चे और पर्यटक काफी उत्सुक रहते हैं। मोंटी केला सेब मौसमी पपीता सहित मौसमी फलों का शौकीन है।
