UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Nainital news today: एजेंट के झांसे में फसा नैनीताल के जगदीश दुबई के जंगल में काट रहा जिंदगी
1 min read
Nainital news today: नैनीताल का युवक दुबई के जंगल में काट रहा जिंदगी, बच्चे अपने पिता की सुरक्षित घर लौटने की देख रहे राह
Nainital news today: Jagdish Chandra from kotabagh, duped by an agent, is living in the jungles of Dubai uttarakhand live: काम की तलाश और रोजगार के सपने लिए अक्सर उत्तराखंड के युवा विदेशों की ओर रुख करने लगते है। हालांकि कभी कभार उनकी परिस्थितियाँ ऐसी बन जाती है कि उन्हें ना वहां पर काम मिलता है और ना ही रहने के लिए कोई जगह जिसके कारण वह परेशानी में फंस जाते हैं। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला नैनीताल जिले से सामने आ रहा है ,जहां पर जगदीश चंद्र काम की तलाश के लिए दुबई पहुंचे लेकिन किस्मत ने उनको ऐसा धोखा दिया कि वह अब होटल की रसोई के बजाय जंगल में दिन काट रहे हैं।
यह भी पढ़े :Devprayag accident news today: देवप्रयाग नदी में गिरी पिकअप, 2 लापता रेस्क्यू जारी
बता दें नैनीताल जिले के भवाली कोटाबाग अमोटा पाटकोट के रहने वाले 34 वर्षीय जगदीश चन्द्र अपने भविष्य के लिए सुनहरे सपने संजोकर 18 दिन पहले एक ट्रेवल एजेंट के झांसे में आकर काम की तलाश में दुबई पहुंचे थे। लेकिन उन्हें वहां पर ना तो काम मिला और ना ही रहने के लिए कोई ठिकाना। भूख मिटाने के लिए वह दुबई के शारजाह क्षेत्र के जंगलो में असुरक्षित हालत में दिन काट रहे है और बिरयानी खाकर अपना गुजारा कर रहे हैं। जगदीश से संपर्क करना उनके परिजनों के लिए एक चुनौती बनकर उभर रहा है। इतना ही नहीं बल्कि बेटे के गम में मां ने खाना पीना तक छोड़ दिया है। जगदीश की 11 और 8 साल की बेटी समेत 6 साल का बेटा उनके सुरक्षित घर लौटने की राह देख रहे हैं। जगदीश के बहनोई समेत पूरे परिवार ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
