Home / उत्तराखण्ड / Anisha Ranghar garhwali song: अनिशा रांगड़ और केशर पंवार की जोड़ी लाई है बेहद खूबसूरत गीत, जो दिल छू जाए
उत्तराखण्ड पहाड़ी गैलरी
Anisha Ranghar garhwali song: अनिशा रांगड़ और केशर पंवार की जोड़ी लाई है बेहद खूबसूरत गीत, जो दिल छू जाए
1 min read
अनिशा रांगड़(Anisha Ranghar) और केशर पवार की बेमिशाल जोड़ी लाई है बेहद खूबसूरत गीत गढ़वाली गीत(Garhwali Song) स्वांणिलू मुल्क
उत्तराखण्ड संगीत जगत में अपने कई सुप्रसिद्ध गीतों से विशेष ख्याति पाने वाला बीके संगीत चैनल आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। छल-कपट, होटल की नौकरी जैसे लोकप्रिय गीतों ने जहां बीके संगीत चैनल को एक विशेष पहचान दी है वहीं इसके बैनर तले रिलीज हुए अधिकतर गीतों को दर्शकों द्वारा भी काफी पसंद किया गया है। आज एक बार फिर बीके संगीत चैनल संगीत प्रेमियों के लिए पहाड़ की खूबसूरती को बयां करता अपना एक नया गीत ‘स्वांणिलू मुल्क’ लेकर आया है। बीके संगीत चैनल के इस नए गीत को आवाज दी है लोकगायक केशर पंवार और युवा गायिका अनिशा रागंड(Anisha Ranghar) की बेमिसाल जोड़ी ने। बता दें कि इस उम्दा जोड़ी ने बीके संगीत चैनल के बैनर तले एक से बढ़कर एक सुपरहिट पहाड़ी गीतों(Garhwali Song) को अपनी मधुर आवाज दी है। जिन्हें लोगों द्वारा खासा पसंद भी किया गया है। अब अगर बात बीके संगीत चैनल के इस नए गीत ‘स्वांणिलू मुल्क’ की करें तो इस गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज दो दिनों के भीतर गीत को 21 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।
यह भी देखिए – लोकगायिका संगीता ढौंडियाल का बेहद खूबसूरत पहाड़ी गीत रमझमा रिलीज होते ही छा गया
देवभूमि दर्शन से खास बातचीत:-
बीके संगीत चैनल के निर्माता-निर्देशक मनीष चौहान ने देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में बताया कि उनका यह गीत एक प्रेमी युगल की बातचीत पर आधारित है। जिसमें लड़की अपने प्रेमी को पहाड़ की खूबसूरती के बारे में बताकर उसे यहां आने को कहती हैं। वह कहती हैं कि हमारा पहाड़ स्वर्ग से भी सुंदर है, यहां के रीति-रिवाज, संस्कृति सब जगह से अलग एवं बहुत सुंदर हैं। लड़की की बातें सुनकर उसका प्रेमी पहाड़ आता है और यहां की खूबसूरत वादियों को देखकर अपनी प्रियतमा से कहता है पहाड़ की ऐसी हसीन वादियों को देखकर अब मेरा मन हमेशा यही रहने को कर रहा है। युवा गायिका अनिशा रागंड के साथ न केवल लोकगायक केशर पंवार ने इस खूबसूरत गीत को अपनी मधुर आवाज दी है बल्कि इसका लिरिक्स भी उन्होंने खुद तैयार किया है। अमित कपूर ने गीत को संगीतबद्ध किया है। बात गीत के विडियो की करें तो निर्देशक विजय भारती के निर्देशन में विडियो को टिहरी गढ़वाल के चिमयाला की वादियों में शूट किया गया है। जिसमें अजय सोलंकी और पूजा भंडारी की सुंदर जोड़ी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से गीत को और अधिक आकर्षक बनाया है, वहीं देवेन्द्र नेगी की बेहतरीन डी•ओ•पी• ने वीडियो की खूबसूरती में चार-चांद लगा दिए हैं।
यह भी पढ़ें- लोकगायिका हेमा नेगी करासी का दमदार गीत गिरात्वोली गिर गेन्दुवा-2 रिलीज होते ही हुआ हिट
You may also like...
Related articles
Rinku Rana Folk singer tharu: उत्तराखण्ड लोकगायिका रिंकू राणा का सड़क हादसे में निधन
1 min read Uttarakhand breaking news: Rinku Rana Folk singer tharu died in road Accident nanakmatta: सड़क हादसे में थारू…
Read More
Uttarakhand: युवा गायक पंकज पांडे का दिल छू लेने वाला गीत मेरो मुनस्यारो हुआ रिलीज…
1 min read Pankaj Pandey new song Mero Munsyaro: मेरो मुनस्यारो गीत के माध्यम से पहाड़ की भौगोलिक सुंदरता को…
Read More
उत्तराखण्ड: स्कूलों में अनिवार्य रूप से गाया जाएगा राज्य गीत, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
1 min read Uttarakhand State song will be sung in udham Singh Nagar school, Education Department issues order latest news…
Read More
युवा गायक पंकज पांडे और दीक्षा ढौंडियाल की जुगलबंदी से निकला खूबसूरत गीत नथुली पहाड़ी
1 min read new kumaoni song Nathuli Pahadi Chandni Enterprises by singer Pankaj Pandey Diksha Dhoundiyal uttarakhand live DevBhoomi darshan…
Read More
उत्तराखंड: रिलीज होते ही छा गया पंचाचूली देश गीत , स्वर से लेकर धुन तक दिल छू लेगी आवाज
1 min read Panchachuli Desh Kumaoni Song: चांदनी इंटरप्राइजेज यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज हुआ है खूबसूरत गीत पंचाचुली…
Read More
यूट्यूब से कैसे हट गया सुपरहिट गीत चाहा का होटल 2.0 गीत…
1 min read Chaha ko hotel song : यूट्यूब से हटा chaha ko hotel 2.0 गीत, जिंदा महिला को मृत…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
Uttarakhand homeguard bharti 2026: होमगार्ड के 920 पदों पर निकली भर्ती
1 min read Uttarakhand homeguard bharti 2026 Uttarakhand Home Guard Recruitment 2026 | 920 Vacancies | Apply Online…
Apply Now
Central Bank SO recruitment: सेंट्रल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 26 पदों पर भर्ती
₹64,820 से ₹1,02,300
Apply Now
