Connect with us
Mamta Arya New Song

Home / उत्तराखण्ड लोकसंगीत / ममता आर्या और नीरज चुफाल की जुगलबंदी से रिलीज हुआ नया गीत टाटा सुमो छा गया…

उत्तराखण्ड लोकसंगीत पहाड़ी गैलरी

ममता आर्या और नीरज चुफाल की जुगलबंदी से रिलीज हुआ नया गीत टाटा सुमो छा गया…

1 min read

Mamta Arya New Song: गीत के विडियो वर्जन में युवा अदाकारा भावना कांडपाल एवं आशुतोष कुमार के शानदार अभिनय ने लगाए चार चांद….

Mamta Arya New Song
अपने सुप्रसिद्ध पहाड़ी गीतों से लोगों को थिरकने को मजबूर करने वाली युवा गायिका ममता आर्या आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। युवा गायिका ममता आर्या का एक और खूबसूरत कुमाऊनी गीत, “टाटा सूमो” बीते रोज महेंद्र इंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज हो गया है। जिसमें उनके साथ युवा गायक नीरज चुफाल की बेहतरीन जुगलबंदी देखने को मिली है। बता दें कि बीते रोज रिलीज हुए इस खूबसूरत गीत को जहां महेश कुमाईं द्वारा अपने शब्दों में पिरोने के साथ ही लयबद्ध किया गया है वहीं सुप्रसिद्ध संगीतकार शैलेन्द्र शैलू के मनमोहक संगीत ने इसे और भी अधिक कर्णप्रिय बना दिया है।
यह भी पढ़ें- युवा गायिका ममता आर्या और भूपेश दिगारी की जुगलबंदी से बेहद खूबसूरत कुमाऊंनी गीत हुआ रिलीज

Tata Sumo Kumaoni Song
बात इस गीत के विडियो वर्जन की करें तो पहाड़ की हसीन वादियों में फिल्माएं ग‌ए इस गीत के विडियो में सुप्रसिद्ध पहाड़ी अदाकारा भावना कांडपाल एवं आशुतोष कुमार के शानदार अभिनय ने चार चांद लगाए हैं। गीत को सैंडी गुसाईं द्वारा निर्देशित किया गया है। बता दें कि हमेशा की तरह ही युवा गायिका ममता आर्या का यह नया गीत भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस गीत को अभी तक जहां 23 हजार से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है वहीं विडियो गीत के कमेंट सैक्सन में भी काफी लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें- Mamta Arya Kumaoni Songs: ममता आर्या का नया गीत रिलीज होते ही छा गया भावना कांडपाल का‌ अभिनय

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड लोकसंगीत

To Top