Connect with us
alt="married women Bhawani Devi died in suspected condition in bageshwar"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड : पहाड़ में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके से लगा हत्या का आरोप.

उत्तराखण्ड बागेश्वर

उत्तराखण्ड : पहाड़ में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके से लगा हत्या का आरोप.

1 min read

married women: पहाड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पंखे से लटका मिला शव…

राज्य के बागेश्वर जिले से एक दुखद खबर आ रही है जहां एक विवाहित महिला (married women) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बीते शनिवार को महिला का शव पंखे से लटका मिला। जहां ससुराल वालों ने इसे आत्महत्या बताया है वहीं मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई का कहना है ससुराल पक्ष द्वारा बीते कई वर्षों से उसकी बहन का उत्पीडन भी किया जा रहा था। भाई द्वारा दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि महिला की मौत कैसे हुई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें– उत्तराखंड: पहाड़ में एक और विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, पंखे से लटका मिला शव

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, भाई बोला मारने के बाद पंखे से लटका दिया:- प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के भनार गांव निवासी भुपाल सिंह की पत्नी भवानी देवी की बीते शनिवार को संदिग्धावस्था में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को भवानी का शव अपने ही घर में पंखे से लटका मिला। भवानी के भाई गिरीश चंद्र कोरंगा ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस को दी अपनी तहरीर में गिरिश ने कहा है कि मृतका के गले में जगह-जगह पर गहरे निशान हैं, जो इसे हत्या सिद्ध करते हैं। इतना ही नहीं गिरिश का यह भी कहना है कि भवानी की ऊंचाई पांच फुट दो इंच थी, जबकि जिस कमरे में उसका शव मिला उसकी ऊंचाई सिर्फ चार फुट थी। ऐसे में यह कहीं से भी आत्महत्या का मामला नहीं लगता है। उन्होंने भवानी के पति भुपाल सिंह और उसकी बुआ पर भवानी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया गया। तहरीर में यह भी कहा गया है कि बीते कई वर्षों से परिवार द्वारा भवानी का उत्पीडन भी किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें- चमोली: संदिग्ध परिस्थितियों में गौशाला में मिला था सुमन का शव, पति गिरफ्तार

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top