Connect with us
Uttarakhand news: 20 lakh private job vacancy for youth, service sector policy approved. uttarakhand private job vacancy devbhoomidarshan17.com

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: युवाओं के लिए खुला 20 लाख नौकरियों का पिटारा सर्विस सेक्टर नीति हुई मंजूर…

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड: युवाओं के लिए खुला 20 लाख नौकरियों का पिटारा सर्विस सेक्टर नीति हुई मंजूर…

1 min read

uttarakhand private job vacancy: बीते रोज देहरादून सचिवालय में आयोजित हुई बैठक में लगी धामी कैबिनेट की मुहर, विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ाएं जाएंगे 20 लाख रोजगार के अवसर…

बीते मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। जिसमें कई अहम मुद्दों पर मुहर लगी। वहीं इस बीच राज्य सरकार ने सर्विस सेक्टर की नई पॉलिसी को अपनी मंजूरी दे दी है। इस पॉलिसी के तहत उत्तराखंड में 20 लाख रोजगार के अवसर बढ़ाने और 10 लाख श्रमिकों के कौशल विकास का लक्ष्य रखा गया है।
(uttarakhand private job vacancy)
यह भी पढ़ें- Good News: उत्तराखंड में बेटियों के जन्म की भांति बेटों के जन्म पर भी मिलेगा तोहफा जानें स्कीम

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की मौजूदगी में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में सचिव और मीनाक्षी सुंदरम ने जानकारी देते हुए बताया की पहली बार राज्य में सर्विस सेक्टर की नीति को मंजूरी मिली है। आपको बता दे संबंधित पॉलिसी में शिक्षा, हॉस्पिटैलिटी, स्वास्थ्य, आईटी, वेलनेस, डाटा सेंटर, खेल और फिल्म उद्योग को शामिल किया गया है। सेवा क्षेत्र के जरिए आने वाले कुछ वर्षों के भीतर राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, वही इससे रोजगार भी बढ़ेगा। आपको जानकारी देते हुए बता दे की पॉलिसी के अंतर्गत आठ प्रमुख क्षेत्र में साल 2023 से पहले 60 हजार करोड़ रुपये पूंजी निवेश और 20 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।
(uttarakhand private job vacancy)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ के सरकारी अस्पतालों में जल्द होगी 1377 नर्सिंग अधिकारीयों की तैनाती

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top