उत्तराखण्ड पिथौरागढ़
Ravindra Singh Kumaon regiment: जिंदगी की जंग हार गया कुमाऊं रेजिमेंट का हवलदार रविन्द्र सिंह बम
1 min read
Ravindra Singh Kumaon regiment: लंबी बीमारी के बाद मथुरा के सैन्य अस्पताल में जवान ने तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम, रामेश्वर घाट पर पूरे सैन्य सम्मान से हुई अंत्येष्टि…
राज्य के पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात एक वीर बहादुर सपूत का लंबी बीमारी के बाद बीते रोज निधन हो गया। मृतक जवान की पहचान रविन्द्र सिंह बम के रूप में हुई है। उनके निधन की खबर से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार को जैसे ही मृतक जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा तो परिजन ताबूत से लिपटकर बिलख पड़े। परिजनों के अंतिम दर्शनों के बाद मृतक जवान का अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान उमड़े विशाल जनसैलाब ने मृतक रविन्द्र को नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
(Ravindra Singh Kumaon regiment)
यह भी पढ़ें- KAVINDRA WALDIYA ITBP PITHORAGARH कविंद्र वाल्दिया आइटीबीपी जवान सड़क हादसे में मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के नैनीसैनी क्षेत्र के देवत पुरचौड़ा गांव निवासी रविंद्र सिंह बम पुत्र विक्रम सिंह बम भारतीय सेना की 4 कुमाऊं रेजिमेंट में हवलदार के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी तैनाती 4 कुमाऊं की ब्रावो कंपनी वन कोर मथुरा में थी। बताया गया है कि बीते कुछ समय से वह पीलिया और मधुमेह की बीमारी से ग्रस्त थे। जिस पर सेना के अधिकारियों ने उन्हें मथुरा के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां बीते रोज उपचार के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। बता दें कि जवान का रामेश्वर घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़े भाई इंदर, महेंद्र एवं अमित और संजय ने उन्हें मुखाग्नि दी। बताते चलें कि एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले रविन्द्र के पिता विक्रम बम भी भारतीय सेना के रिटायर्ड कैप्टेन है।
(Ravindra Singh Kumaon regiment)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
