Connect with us
75-meter-long lake built in Almora Hawalbag Daulaghat Govindpur village uttarakhand latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Govindpur lake almora news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Almora lake: अल्मोड़ा जिले के गोविंदपुर में बनेगी 75 मी0 लम्बी झील

UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा

Almora lake: अल्मोड़ा जिले के गोविंदपुर में बनेगी 75 मी0 लम्बी झील

1 min read

75-meter-long lake built in Almora Hawalbag Daulaghat Govindpur village uttarakhand latest news today: गोविंदपुर गांव मे जल्द बनेगी झील, 1 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित झील होगी तैयार ,बढ़ेगा पर्यटन रोजगार..

75-meter-long lake built in Almora Hawalbag Daulaghat Govindpur village uttarakhand latest news today: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लोगो के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है ,कि जल्द ही यहाँ पर झील के निर्माण की सौगात मिलने जा रही है जिससे न सिर्फ स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा बल्कि ये झील पर्यटन को भी नई दिशा देगी। इतना ही नहीं बल्कि झील के बनने से क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे पलायन पर भी कहीं ना कहीं विराम लग सकेगा। बताते चलें इस झील का निर्माण एक करोड़ 96 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा।

यह भी पढ़े :Uttarkashi disaster: उत्तरकाशी में फिर जलप्रलय स्यानाचट्टी में बनी झील डूबा पूरा इलाका

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक के दौलाघट के गोविंदपुर गांव मे 75 मीटर लम्बी व 18 मीटर चौडी झील बनने जा रही है। इतना ही नही बल्कि ये झील एक करोड़ 96 लाख रुपए की लागत से बनेगी। इसके साथ ही इस परियोजना से मनाऊं, कोटुली, डांगीखोला, सिलानी, केस्ता, पठुरा, गली और बस्युरा समेत करीब 40 हजार से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।

झील बनने से पर्यटन रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

झील बनने के बाद क्षेत्र में नौका विहार, तैराकी और अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी बढ़ेंगी जिससे न सिर्फ स्थानीय युवाओं को पर्यटन के जरिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे बल्कि गोविंदपुर क्षेत्र को भी पर्यटन मानचित्र पर विशेष पहचान मिल सकेगी। इसके अलावा झील का उपयोग स्थानीय लोग पेयजल आपूर्ति और सिंचाई दोनों में कर सकेंगे जिससे किसानों को फसल सिंचाई में बड़ी राहत मिलेगी।

आपको जानकारी देते चले अत्यधिक वर्षा के समय झील बाढ़ नियंत्रण में सहायक सिद्ध होगी जबकि सूखा पड़ने के दौरान जल भंडारण से पानी की कमी भी दूर की जा सकेगी। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत इस योजना को प्रमुख अभियंता कार्यालय में भेजा गया है जहां पर शासन से स्वीकृति मिलने के बाद ही कार्य को प्रारंभ कर दिया जाएगा।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top