Connect with us
Uttarakhand news: 8th class student Deepak died on car and bike accident in bajpur of udhamsingh nagar district.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: कार और बाइक की भिड़ंत में आठवीं कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत

उत्तराखण्ड UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

उत्तराखंड: कार और बाइक की भिड़ंत में आठवीं कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत

1 min read

Uttarakhand: कार (Car) और बाइक (Bike) की जबरदस्त भिड़ंत (Accident) में बुझा परिवार का इकलौता चिराग, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल..

राज्य (Uttarakhand) में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।‌ आज फिर राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले से दर्दनाक सड़क दुघर्टना की दुखद खबर सामने आ रही है जहां एक कार (Car) और बाइक (Bike) की जबरदस्त भिड़ंत (Accident) से बाइक सवार आठवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दूसरा युवक घायल हो गया। हादसे की खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बताया गया है कि मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। इकलौते बेटे की मौत की खबर से जहां परिजन बेसुध हैं वहीं दोनों बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल वैन को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर,चालक की मौत

दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक, हादसे की खबर से दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल:-

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र के ग्राम चकरपुर निवासी दीपक पुत्र गुरमेल सिंह अपने किसी साथी के साथ बाइक पर सवार होकर पास में ही स्थित थापकनगला गांव जा रहा था। बताया गया है कि जैसे ही उनकी बाइक बरहैनी के पास पहुंची तो सामने से आ रही है एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक का साथी छिटककर दूर जा गिरा। हादसे में दीपक गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दीपक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दीपक डीएवी में आठवीं कक्षा का छात्र था। हादसे की खबर मिलते ही अन्य परिजनों के साथ ही दीपक की मां बचन कौर व पिता गुरमेल सिंह भी अस्पताल पहुंच गए और बेटे का शव देखते ही बेसुध हो गए। दीपक की दोनों बड़ी बहनों पूजा व निशा की आंखों से भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंडः मंदिर जाते समय नील गाय से टकराई बाइक, बाईक सवार दोनों दोस्तों की मौत

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top