उत्तराखण्ड नैनीताल
उत्तराखण्ड: लर्निंग लाइसेंस के लिए होगा टेस्ट, टेस्ट से पहले लगेगी आवेदकों की क्लास
1 min read
Uttarakhand learning licence test: टेस्ट से पहले आवेदकों को लेनी होगी क्लास, परिवहन संभाग के अधिकारियो द्वारा लगाई जाएगी 40 मिनट की क्लास…
जहां कुछ वर्ष पूर्व दलाल के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस बनाना बहुत आसान हुआ करता था वही अब सब कुछ डिजिटल होने के बाद इस प्रक्रिया में काफी पारदर्शिता आ चुकी है लेकिन पारदर्शिता के साथ प्रक्रिया कुछ जटिल भी हो चुकी है। जी हां अभी फिर एक और खबर राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है। जहां अब लर्निंग लाइसेंस लेने वाले को परीक्षा से पूर्व परिवहन संभाग के अधिकारियो द्वारा 40 मिनट की क्लास दी जाएगी।
(Uttarakhand learning licence test)
यह भी पढ़ें- देहरादून: ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए जाना होगा 20 किलोमीटर दूर लाइसेंस ऑफिस हुआ शिफ्ट
इस संबंध में आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी के अनुसार यह क्लास आवेदन करने वाले आवेदको को ट्रैफिक नियमों तथा उनसे जुड़े एमवी एक्ट की जानकारी देने के लिए दी जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा के लिए भी उन्हें तैयारी कराई जाएगी। लर्निंग लाइसेंस परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों काप्रारूप भी पढ़ाया जाएगा। आगामी दो-तीन दिन में क्लास संचालित की जाएगी।
(Uttarakhand learning licence test)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
