Connect with us
Ramnagar bike accident news
फोटो सोशल मीडिया

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: बाइक सवार युवक ने तीन बच्चों को मारी टक्कर, एक बच्चे की दर्दनाक मौत

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखण्ड: बाइक सवार युवक ने तीन बच्चों को मारी टक्कर, एक बच्चे की दर्दनाक मौत

1 min read

Ramnagar bike accident news: बाइक सवार युवक तीन बच्चों को टक्कर मारकर हुआ फरार, एक की चली गई जिंदगी, परिजनों मे मचा कोहराम….

Ramnagar bike accident news: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से एक दु:खद खबर सामने आ रही है यहाँ पर दुकान जा रहे तीन बच्चों को एक बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मारी जिसके चलते एक बच्चे की जिंदगी चली गई जबकि एक बच्ची गम्भीर रूप से घायल हुई हैं। वहीं बाइक सवार युवक अपनी बाइक छोड़कर मौके पर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपित की बुलेट सीज थी और 2 जुलाई को आरोपित बुलेट छुड़वाकर ले गया था।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में भारी बारिश के चलते कच्चे मकान के ऊपर गिरी चट्टान एक की मौत

Ramnagar nainital news today बता दें बीते रविवार को सांवल्दे रामनगर के पश्चिम गांव निवासी मदन कुमार का 8 वर्षीय पुत्र पवन कुमार अपनी 2 वर्षीय बहन अनुष्का और भाई ऋषि के साथ घर से दुकान जा रहा था। तभी इस बीच रामनगर की ओर से आ रहे बाइक सवार युवक ने बच्चों को टक्कर मार दी। जिसमें पवन और अनुष्का को गम्भीर चोट आई जबकि ऋषि चोट आने से बच गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई जिसके चलते बाइक सवार युवक बाइक को छोड़कर मौके पर ही फरार हो गया। स्वजन समेत अन्य लोग घायल पवन व अनुष्का को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने पवन को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल अनुष्का के सिर पर चार टांके आए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लिया है। पवन की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वाहन नंबर के आधार पर आरोपित का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, रेफर रेफर के चलते चली गई प्रसूता की जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top